×

Ambedkar Nagar News: उप्र कांग्रेस अध्यक्ष खाबरी का न्योता, भारत जोड़ो यात्रा में हों शामिल

Ambedkar Nagar News: उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने अम्बेडकर नगर की जनता को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है और मंहगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आंदोलन का साक्षी होने की अपील की है।

Anant kushwaha
Published on: 24 Dec 2022 2:12 PM GMT
Ambedkar Nagar News
X

Ambedkar Nagar News (Newstrack)

Ambedkar Nagar News: उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने अम्बेडकर नगर की जनता को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है और मंहगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आंदोलन का साक्षी होने की अपील की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा कांग्रेसजनों को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा ने आज 108 दिन पूरे करते हुए तीन हजार किलोमीटर दूरी तय कर सामाजिक समरसता फैला रही है।

जिसके दबाव में आकर मोदी सरकार को सेना के सम्मानित जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन देने तथा 80 करोड़ गरीब जनता को एक साल के लिए मुफ्त राशन योजना बढ़ानी पड़ी।

अमित वर्मा ने कहा कि अम्बेडकर नगर से हजारों की संख्या में जनता भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी करेगी और मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी खत्म करने के आंदोलन की गवाह बनेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकर नगर के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा के तपस्वी राहुल गाँधी, राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल, उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी की ओर से भारतजोड़ो यात्रा का आमंत्रण लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने हाजी मो कलीम, कृष्ण दत्त सिंह, यदुनाथ दूबे, श्रीधर पांडेय, रमेशचंद तिवारी सहित सम्मानित जनता को आमंत्रण पत्र देकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने समस्त कांग्रेसजनों से आवाहन किया है कि कार्यालय से अपने क्षेत्र की सम्मानित जनता का आमंत्रण कार्ड प्राप्त कर लें और साथियों के साथ उनके घर पहुंचकर मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ न्याय की बुलंद आवाज बनने के लिये यात्रा में शामिल होने का विनम्र अनुरोध करें।

इस दौरान प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी, पीसीसी सदस्य संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,अफरोज आलम बेग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू, ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी, नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, हाजी कलीम,हाजी मो सलीम मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story