×

Ambedkarnagar News: प्राइवेट स्कूल में जलाया गया शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

Ambedkarnagar News: रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब यहां एक प्राइवेट स्कूल के कमरे में शव जलाए जाने की जानकारी लोगों को मिली।

Anant kushwaha
Published on: 11 Jun 2023 8:13 AM GMT (Updated on: 11 Jun 2023 8:34 AM GMT)

Ambedkarnagar News: जनपद के बेवाना थानाक्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब यहां एक प्राइवेट स्कूल के कमरे में शव जलाए जाने की जानकारी लोगों को मिली। भितरीडीह गांव में हुई इस घटना के बाद सैकड़ों की तादात में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद यहां शव को जलाया गया है। हालांकि मृतक कौन है इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस अफसरों का कहना है शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने पर इस मामले में स्पश्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

कांग्रेस ने ट्ववीट कर उठाया मुद्दा

यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से अंबेडकर नगर में हुई घटना को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लिखा कि 'आजकल ऐसी घटनाएं आम हो चली हैं। लग रहा है जैसे पूरा प्रदेश श्मशान हो गया हो। कब-कहाँ-किसकी लाश मिल जाये कोई ठिकाना नहीं! ख़ैर! जिस प्रदेश की कानून व्यवस्था मर गई हो। वहां ऐसा होना स्वाभाविक है।'

Anant kushwaha

Anant kushwaha

Next Story