चांद के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

हंसवर थाना क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल गया है।

Manish Mishra
Published on: 2 July 2021 3:58 PM GMT
Ambedkarnagar Crime
X

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए फायरिंग करने वाले शख्स (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Ambedkarnagar Crime News: हंसवर थाना क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल गया है। हंसवर गांव में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग की घटना में युवक बाल-बाल बच गया। गोली चलाने के बाद हमलावर भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फुटेज में दो युवक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि हंसवर थाना क्षेत्र की हंसवर बाजार में हकीम हबीबुर्रहमान ऊर्फ पहाड़ी की 24 जुलाई, 2020 को सुबह घर के बरामदे में ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हकीम की हत्या के पीछे उनके बेटे चांद द्वारा बगल की ही रहने वाली एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया था। लड़की के परिजनों ने प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शुक्रवार की देर शाम चांद अपने घर के अन्दर था। बताया जाता है कि उसी दौरान दो युवकों ने मोटरसाइकिल से उतरकर घर के अंदर निशाना लगाते हुए ताबड़तोड़ दो फायरिंग की। गोली की आवाज से एक बार गांव में फिर सनसनी फैल गयी। थानाध्यक्ष के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story