×

भाजपा की मैराथन बैठक में तय किये गए ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम

श्रावस्ती जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर दद्दन मिश्र का जनपद में आगमन हुआ।

Manish Mishra
Published on: 30 Jun 2021 3:35 PM GMT
Daddan Mishra
X

जनपद आगमन पर बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी के पदाधिकारी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Ambedkarnagar News: जिले में भाजपा संगठन के प्रभारी व श्रावस्ती जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर दद्दन मिश्र का जनपद में मंगलवार को देर शाम आगमन हुआ। जिला प्रभारी दद्दन मिश्रा का शिव बाबा में भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू, जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय, मौसम वर्मा, रवींद्र पाण्डेय, अभिषेक सिंह सिंटू ने स्वागत किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर प्रथम बार जनपद में आए दद्दन मिश्रा का नए निरीक्षण भवन अकबरपुर में स्वागत कर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, विधायक संजू देवी, चेयर मैन सरिता गुप्ता, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी आदि शामिल रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता और जिला प्रभारी दद्दन मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी, विधायक संजू देवी, चेयर मैन सरिता गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिला कोर कमेटी की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी दद्दन मिश्रा ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ साथ जनपद के सभी 9 ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। नेता द्वय ने आशा व्यक्त किया कि भाजपा प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पद सहित ब्लाक प्रमुख पदों पर चुनाव जीतने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जीत कर पुनः सरकार बनायेगी।

जिलाध्यक्ष के अनुसार राजनीति के पुराने खिलाड़ी और गंवई राजनीति के धुरंधर दद्दन मिश्रा का जनपद के दो द्विवसीय दौरे पर आना जिला पंचायत के चुनाव में जीत हासिल करने में मददगार साबित होगा। जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत सुनिश्चित कराने की नीति और ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी के चयन के लिए कोर कमेटी में शामिल नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की लम्बी लाइन को देखते हुए प्रत्याशी चयन को मैराथन बैठक कर अन्तिम रूप दिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर होगा।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story