×

Amethi News: स्मृति ईरानी से अधिवक्ताओं ने किया डीएम की शिकायत, हत्या कराए जाने की जताई आशंका

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची थीं। जहां अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी को तत्काल हटाने की मांग केंद्रीय मंत्री से की।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 25 Dec 2022 10:12 AM GMT
Amethi News
X

अमेठी में स्मृति ईरानी

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची थीं जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर क्षेत्रीय सांसद स्मृति ईरानी का स्वागत किया। स्मृति ईरानी ने अपने निर्माणाधीन आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। जहां अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी पर सपा विधायक के इशारे पर एक तरफ कार्यवाही करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने डीएम को तत्काल हटाने की मांग केंद्रीय मंत्री से की।

भाजपा कार्यलय पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला सीधे भाजपा कार्यलय पहुंचा, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जहां पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इसके बाद वहां से निकल कर उनका काफिला उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा। वहां पर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद उन्होंने आम लोगों के मन की बात भी सुनी। अपनी समस्याओं को लेकर काफी तादाद में लोग पहले से मौजूद थे। स्मृति ईरानी ने लोगों की समस्यायों के निस्तारण का आश्वासन दिया। देखते ही देखते अधिवक्ताओं का समूह भी आ गया।

अधिवक्ताओं ने स्मृति ईरानी से की जिलाधिकारी की शिकायत

अधिवक्ताओं ने स्मृति ईरानी से मिल कर जिलाधिकारी की शिकायत की। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के ऊपर सपा विधायक के इशारे पर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि सपा विधायक तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। तालाब की जमीन पर सपा विधायक द्वारा कर दर्जनों कमरे बना लिए गए हैं। इसके साथ साथ अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को हटाने की माँग की। उन्होंने कहा की डीएम को नहीं हटाया गया तो हम लोगों की हत्या हो सकती है।

इसके अतरिक्त स्मृति ईरानी ने अमेठी में कई शिक्षण संस्थाओं के संचालन करने वाले जगदम्बा प्रसाद मनीषी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। कुछ दिनों पूर्व इनकी बहू का आकस्मिक निधन हो गया था। इसके बाद सुशासन दिवस के रूप में आयोजित कलेक्ट्रेट कार्यक्रम में भाग लिया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story