×

Amethi News: सरकारी योजनाओं की हकीकत देखने पहुंची सीडीओ, ठण्ड में निरीक्षण बना चर्चा का विषय

Amethi News: मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा गांव-गांव जा कर स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। कड़ाके की ठंड और शीत लहर में जहां औचक निरीक्षण इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 7 Jan 2023 11:54 AM GMT
Amethi News
X

Amethi News (Newstrack)

Amethi News: सरकारी योजनाओं की हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा गांव-गांव जा कर स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। कड़ाके की ठंड और शीत लहर में जहां औचक निरीक्षण इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीँ पंचायती राज विभाग में इस निरीक्षण से हड़कंप मच गया है। आधे अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने का काम तेज पकड़ लिया है।

मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा निरीक्षण के क्रम में शनिवार को विकास खंड शाहगढ़ की ग्राम पंचायत किटियावा का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गए कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिसमे विगत वर्ष में कराए गए अब तक कुल 54 कार्यों पर मस्टर रोल निर्गत किए गए हैं ।जिसमें तालाब खुदाई, गोवंश आश्रय स्थल तालाब निर्माण वा अन्य कार्य सम्मिलित हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के बारे में जानकारी लिया।उन्होंने लाभार्थियों से उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में पुष्टि भी किया। इसके साथ साथ ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा भी लिया।

निरीक्षण के क्रम में सीडीओ ने ग्राम पंचायत में संचालित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया ।जिसमे निरीक्षण के समय मौके पर कुल 46 गोवंश संरक्षित पाए गए। शीतकाल से बचाव हेतु त्रिपाल इत्यादि की व्यवस्था पाई गई।

गोवंश आश्रय स्थल में कुल 2 केयरटेकर तैनात हैं। जिनके माह दिसंबर 2022 तक का भुगतान भी किया जा चुका है ।मौके पर कुल लगभग 150 कुंटल भूसा वा हरा चारा पाया गया।सफाई व्यवस्था ठीक ना होने सीडीओ ने कर्मचारियों को जम कर फटकार लगाई।

मौके पर साफ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक ना होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोष व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी शाहगढ़ एवं संबंधित पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि 24 घंटे के भीतर गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाय। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने चेतावनी देते हुए कहा की इस प्रकार की लापरवाही दुबारा ना हो। लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story