TRENDING TAGS :
Amethi Crime News: अमेठी में दबंगों के हौसले बुलंद, थाने में छेड़छाड़ की शिकायत करने पर मां-बेटी को पीट पीटकर किया अधमरा
Amethi Crime News: गुस्साए दबंगों ने मां व उसकी नाबालिग पुत्री को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान मां और बेटी (फोटो: सोशल मीडिया)
Amethi Crime News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में महिलाओं को अपनी अस्मत बचाना मुश्किल हो गया है। बीते 48 घंटे में तीन किशोरियां छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। छेड़खानी का शिकार हुई किशोरी थाने से शिकायत करके लौटी ही थी की गुस्साए दबंगों ने मां व उसकी नाबालिग पुत्री को पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया। मां-बेटी का इलाज जिला चिकत्सालय में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संग्राम पुर थाना क्षेत्र के भवसिंह पुर निवासी एक किशोरी को गांव के दो लोग मिलकर अश्लील हरकत किए और उसके साथ दुराचार की कोशिश की। किशोरी किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। घर आकर अपने मां से आप बीती बताई। बिटिया की बात सुनकर मां बिटिया को लेकर थाने पहुंची और रो रोकर अपनी अस्मत बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।
पुलिस ने शिकायत सुनकर पीड़िता को वापस कर दिया। थाने से चंद कदम चलते ही गांव के तीन लोग मिले और उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर पिटाई की। सरेआम महिला और किशोरी की पिटाई होती रही और भीड़ तमासबीन रह गई। परिजन अचेत अवस्था में दोनो को स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर दोनों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को लगा झटका
जनपद में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि सरकार की मिशन शक्ति और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अभियान पर दबंग भारी पड़ रहे हैं। बीते 48 घंटों में छेड़छाड़ का तीसरा मामला प्रकाश में आया है। बड़ा सवाल यह है कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों जहां महिलाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हैं। क्या अमेठी में वह दावे धरातल पर नहीं करेंगे जिस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व स्मृति ईरानी जैसी तेजतर्रार नेत्री करती हो उनके संसदीय क्षेत्र में किशोरियों को अपनी अस्मत बचाना मुश्किल हो गया।
संग्रामपुर एसएचओ ने बताया की छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं है। थोड़ी बहुत झगड़ा हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखा जायेगा।
Next Story