×

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में दलित महिला ग्राम प्रधान अपने बच्चे संग गायब, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Amethi News: यूपी के अमेठी से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दलित महिला ग्राम प्रधान अपने मासूम बच्चे संग गायब हो गई।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 7 Feb 2023 12:34 PM GMT
Amethi News
X

बच्चे के साथ लापता महिला ग्राम प्रधान

Amethi News: यूपी के अमेठी से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दलित महिला ग्राम प्रधान अपने मासूम बच्चे संग गायब हो गई। ग्राम प्रधान के गायब होने की खबर से प्रशासनिक अमले सहित इलाके मे मच हड़कंप गया है। स्वजनों ने पांच दिन तक खोजबीन किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दिया।पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है।

मामला जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव का है। जहां की महिला ग्राम प्रधान पिछले 5 दिनों से अपने मासूम बच्चे के साथ गायब है। पांच दिन पूर्व महिला प्रधान अपने बच्चों को तैयार करवाकर स्कूल भेजा। इसके बाद एक बच्चे को साथ लेकर घर से यह कह कर निकली की मायके जा रही हूं। जब शाम तक वापस नहीं आई तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दिया। घरवालों का कहना है कि पिछले पांच दिनों से हर जगह खोज कर थक गये हैं। अब पुलिस से उम्मीद है। वहीं महिला ग्राम प्रधान के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। विगत पंचायती चुनाव में दलित मीना देवी ग्राम सभा का चुनाव जीती थी। महिला का मायका पड़ोस के गांव चिट हौला में है।

प्रधान के ससुर ने पुलिस से की शिकायत

महिला ग्राम प्रधान के ससुर जगरूप ने बताया कि विगत 3 फरवरी को मेरी बहू अपने बच्चे के साथ यह बताकर गई कि मैं मायके जा रही हूं। हम लोगों को किसी भी प्रकार का अंदेशा नहीं था। जब शाम तक लौट कर नहीं आई तो हम लोग हैरान हो गए। हर जगह खोजबीन शुरू कर दिए। 5 दिन तक खोजबीन करने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं लगा। पुलिस स्टेशन में हम शिकायत करने आए हैं। हम पुलिस प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द मेरी बहू हम लोगों को मिल जाए। उन्होंने बताया कि मेरी बहू के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे हमारे घर पर हैं। एक छोटा बच्चा उसके साथ गया है।

पति पत्नी के बीच आपसी कलह की बात आई सामने

महिला प्रधान के पति पवन कुमार सरोज ने बताया कि हमारी पत्नी शुक्रवार को 2:30 बजे के आस पास हम बाजार चले गए। बच्चे को स्कूल से उनको पैसे देकर हमारी पत्नी निकल गई। एक छोटा बच्चा लेकर घर से गई है। हम बाजार से आए तो सोचें खेत गई होंगी हमारी बड़ी बेटी ने बताया कि पापा आप परेशान ना हो मम्मी नाना के यहां गई हैं । मम्मी कह रही थी कि पिताजी हमसे लड़ते हैं। चार-पांच दिन में ठंडे हो जाएंगे। तब हम वापस आ जाएंगे। लेकिन चार-पांच दिन तक कोई पता नहीं चला। हम ससुराल भी गए वहां भी नहीं मिली हमें किसी के ऊपर शंका नहीं है। लेकिन हम चाहते हैं कि हमारी पत्नी की तलाश कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

वहीं पूरे मामले में यह एसएचओ जगदीशपुर संदीप राय ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान के गायब होने की सूचना मिली है। महिला के ससुर की तहरीर पर मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी गई है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story