×

Amethi News: टूट गई सारस और आरिफ की अनोखी दोस्ती, वन विभाग ने कराया ब्रेकअप

Amethi News: सारस को वन विभाग की टीम ने संरक्षित करते हुए पंछी विहार में भेज दिया है। इसको लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 22 March 2023 11:26 AM GMT (Updated on: 22 March 2023 11:27 AM GMT)
Amethi News: टूट गई सारस और आरिफ की अनोखी दोस्ती, वन विभाग ने कराया ब्रेकअप
X

Amethi News: अमेठी के सारस पक्षी और आरिफ की बहुचर्चित दोस्ती का आज अंत हो गया। वन विभाग की टीम ने अपर प्रधान वन रक्षक के निर्देश पर सारस पक्षी को पंछी विहार में भेजकर संरक्षित कर दिया। जिस पर सपा सुप्रीमो एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसा है। अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘वन विभाग की टीम उप्र के राजकीय पक्षी सारस को तो स्वतंत्र करने के नाम पर उसकी सेवा करने वाले से दूर ले गई, देखना ये है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना खिलाने वालों से स्वतंत्र करने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।’

दूर-दूर तक थी अनोखी दोस्ती के चर्चा

अमेठी जिले के मडका के रहने वाले मो. आरिफ की एक सारस पक्षी से दोस्ती बीते एक माह से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी। दोनों एक दूसरे के इशारे समझते थे, साथ चलते थे, आरिफ इस पक्षी के खाने-पीने का ध्यान रखता था। दोनों की इस अंडरस्टैंडिंग की जनपद से लेकन सोशल मीडिया में खूब चर्चे हुए। इतना ही नहीं, कुछ दिन पूर्व अमेठी आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंडखा जाकर मो. आरिफ से मुलाकात की थी। जिसके बाद सारस और आरिफ की दोस्ती सुर्खियों में आ गई थी। यह सब चल ही रहा था, इसी बीच प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी डीएन सिंह ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर सारस को उसके प्राकृतिक वास समसपुर पंछी विहार में छोड़े जाने की अनुमति मांगी थी। जिस पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने प्रभागीय वनाधिकारी अमेठी को सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ समसपुर पंछी विहार छोड़ने की अनुमति दे दी। मंगलवार को सारस को पशुचिकित्सक के साथ एसडीओ रामवीर मिश्र व क्षेत्रीय वनाधिकारी ने पंछी विहार में छोड़ दिया। डीएफओ ने बताया कि सारस को सुरक्षात्मक उपाय के साथ उसके प्राकृतिक वास स्थल पर छोड़ दिया गया है। पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया।

यहां देखें अखिलेश का ट्वीट

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story