TRENDING TAGS :
Amethi News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ अमेठी में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
Amethi News: गुरुवार कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की स्थिति आज देश में दयनीय हो चुकी है महिलाओं और वंचित शोषितों पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढते जा रहे हैं।
अमेठी: केन्द्र सरकार के सात साल में मंहगाई ने जनता को रूला दिया है। सरकार की गलत जनविरोधी नीतियों के कारण देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित होकर अस्त-व्यस्त हो गयी है कोरोना काल में सरकार के कुप्रबंधन के कारण कई लोगों के जाने गयी और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड किया गया। जब कोरोना का कहर चरमसीमा पर था तब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी बंगाल असाम एवं अन्य राज्यों में सत्ता के लिए चुनावी रैली में मदमस्त थे। शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार की स्थिति में देश में दयनीय हो चुकी है। उक्त बातें कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कही।
गुरुवार कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। पूर्व कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की स्थिति आज देश में दयनीय हो चुकी है महिलाओं और वंचित शोषितों पर अत्याचार दिन प्रतिदिन बढते जा रहे है। संवैधानिक संस्थाओं के अधिकारियों को कमजोर किया जा रहा है। दिन प्रतिदिन खाने-पीने और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं के दाम बेकाबू होकर आसमान छू रहे है।
कांग्रेस सेवादल अमेठी युवा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार यादव ने कहा कि खाद्य पदार्थ के अनाज जैसे दाल, सरसों का तेल, सब्जी, आदि में महंगाई ने जनता की कमर तोड दी। डीजल के दाम बढ रहे है सरकार का नियंत्रण अब मंहगाई पर नही रहा कोरेना लाकडाउन में देश का विकास तो बाधित किया लेकिन मंहगाई उसके उपर कमर तोड रही है। जिसका जबाव सरकार को देना होगा। जिसकी तैयारी कांग्रेस सेवादल कर चुकी है। जनता को कुशासन से मुक्ति दिलाना है। केन्द्र सरकार के विरोध में लोगों को हस्ताक्षर अभियान चलाकर ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजकर विरोध प्रदर्शन का मांगपत्र दिया गया।
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल नरसिंह बहादुर सिंह सेवादल महिला अध्यक्ष राजरानी पाल महासचिव सुशील श्रीवास्तव, अवधेश नरायण मिश्र, मोहम्मद आशिक, रामराज प्रजापति, रामश्री विश्वकर्मा, अवनीश कुमार, मोहम्मद नगवी, राज बहादुर तिवारी, रमेश मौर्य, रामचन्द्र मौर्य, मो. ताहिर, संजय बिहारी मिश्र, आशोक सिंह, निजामुददीन, मूलचन्द्र वर्मा, उदयराज यादव, भारत धुरिया, आदि कांग्रेस सेवादल के नेताओं ने महामहिम राज्यपाल को पेट्रोलियम पदार्थां के मूल्यों में अभूतपूर्व बढोत्तरी के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं में बेतहासा वृद्धि रोकने के संबंध में ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट फाल्गूनी सिंह अमेठी को सौपा उन्होने आश्वासन दिया कि आपकी मांगों के कार्यवाही के लिए महामहिम राज्यपाल को भेजा जायेगा तथा कार्यवाही भी किये जाने का आश्वासन दिया।