×

Amethi News: यहां डेढ दशक से नहीं आया नहर में पानी, हजारों बीघा जमीन बंजर, SDM बोलीं- जल्द होगा समस्या निराकरण

Amethi News: किसानों का आरोप है की रजवाहे की सिल्ट सफाई में भ्रष्टाचार होता है।सरकार यदि पानी ना दे सके तो नहर पटवा दे।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 21 July 2022 8:58 AM GMT
dry canal Amethi
X

डेढ दशक से नहीं आया नहर में पानी (photo: social media 

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। संसदीय क्षेत्र में स्थित भैरव रजवाहा में लगभग डेढ़ दशक से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। पानी के अभाव में हजारों बीघा जमीन बंजर हो रही है। किसानों ने अपना दर्द बयां करते हुए रजवाहे में पानी छोड़े जाने की मांग किया है। किसानों का आरोप है की रजवाहे की सिल्ट सफाई में भ्रष्टाचार होता है।सरकार यदि पानी ना दे सके तो नहर पटवा दे।

जिले के अमेठी विकास खण्ड क्षेत्र में हजारों बीघा खेत के लिए सिंचाई का एक मात्र साधन भैरव पुर राजवाहा ही है।इस इलाके में सरकारी नलकूप किसानों की सिंचाई के लिए नही लगाए गए है। धान गेहूं के साथ आलू मटर वा अन्य फसलों के उत्पादन के लिए यहां की भूमि उपयोगी बताई जाती है।किसानों की फसल की सिंचाई के लिए मात्र एक विकल्प भैरव पुर राजवाहा ही है । रजवाहे में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। लगभग डेढ़ दशक से पानी न आने से किसान जैसे-तैसे जुगाड़ से खेतों की सिचाई करने को विवश हैं। धान की रोपाई का समय पीक पर है। इस समय बारिश नहीं हो रही है सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। तेज धूप भी हो रही है। ऐसे में किसान पानी के लिए परेशान हैं। धान की नर्सरी तो जैसे तैसे पड़ गई है।अब धान लगाने में किसानों को पसीने छूट रहे है।किसानों का आरोप है कि भ्रष्टाचार के चलते नहर में पानी नहीं आ रहा है।शिकायत के बावजूद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए है।

रजवाहे की सफाई में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार

किसान अनिल पांडेय ने बताया रजवाहे की सफाई में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार होता है , लिहाजा पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है। पानी के अभाव में हजारों बीघा जमीन बंजर हो रही है।वही किसान ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से पानी नहर में नही आया है।मुख्य मंत्री से भी शिकायत किया गया।जांच अधिकारी फर्जी रिपोर्ट लगा देते है।वही किसान बजरंग सिंह ने भी आरोप लगाया की नहर में पानी नहीं आता है।सिल्ट सफाई में खाना पूर्ति होती है।किसान नेत्री गीता गुप्ता ने आंदोलन की चेतावनी दिया है।

आपको बताते चले कि भैरव पुर रजबहे से नुवावा, कोरा री गिरधर शाह पीठी पुर कटरा भगवान पुर सोइया सहित सैकड़ों गांव के किसान इस रजवाहे से सिंचाई करते थे।पानी ना आने से किसान परेशान है।

वही पूरे मामले में एक्सईएन खंड 41 से फोन पर संपर्क कई बार किया गया उनका फोन नंबर स्विच ऑफ बताने के चलते उनसे बात नही हो पाई।फिलहाल पूरे मामले एसडीएम अमेठी प्रीति तिवारी ने कहा मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित एक्सईएन को बोल दिया गया है उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story