×

Amethi News : दो बच्चों की गला रेत कर हत्या, मां का शव भी फांसी के फंदे से लटकता मिला

Amethi News: घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 20 Sep 2022 7:59 AM GMT
Amethi Murder case
X

मां बच्चों सहित तीन शव मिला (photo: social media ) 

Amethi News: यूपी के अमेठी से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक घर के अंदर मां बच्चों सहित तीन शव मिला है। दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या हुई है वही माँ का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है।

जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर की गांव में एक घर में मां बच्चों सहित तीन लोगों शव मिला है।जिसमे दो वर्ष बेटा,चार वर्ष की बेटी की गला रेत कर हत्या हुई है।वही मां का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। इन तीन व्यक्तियों के अलावा मृतका की सास ही घर में रहती थी।घटना के दिन मां अपने बच्चों के संग खाना खाकर लेट गई। वही मृतका की सास घर के बाहर लेटती थी। जब सुबह दरवाजा नहीं खुला और बच्चो की आवाज भी नही सुनाई दिया तब बूढी औरत को आशंका हुआ कि दरवाजा क्यो नही खुल रहा है।पड़ोसियों ने भी दरवाजा खटकाया तो अंदर कोई आवाज नहीं आई।

बच्चे निर्वस्त्र अवस्था में मृत पड़े थे

मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। अन्दर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। बच्चे निर्वस्त्र अवस्था में मृत पड़े थे। वही बगल में मां का शव साड़ी के फंदे से लटका था। मृतका का पति रोजी रोटी के लिए लखनऊ में मजदूरी करता है। घटना के 2 दिन पहले वह घर आया था। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक इलामरान जी ने बताया की शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन शव मिले है।जिसमे दो बच्चों की गला रेत कर हत्या हुई है।वही बच्चों के मां का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है।प्रथम दृष्टया मामला पति पत्नी का विवाद प्रतीत हो रहा है।मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story