×

Amethi News: रेस के माध्यम से शुरू हुआ प्लास्टिक मुक्त अभियान, उप जिलाधिकारी ने कहा- लोगों का सहयोग जरूरी

Amethi News: उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए लोगो से अपील करते हुए उसके नुकसान के बारे में बताया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 29 Jun 2022 10:37 AM GMT
single use plastic free
X

शुरू हुआ प्लास्टिक मुक्त अभियान (photo: social media )

Amethi News: जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद ( single use plastic free) कराने के लिए वृहद जानजागरुकता अभियान की शुरुआत हुई। उपजिलाधिकारी (Deputy Collector) अमेठी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद कराने के लोगो को शपथ दिला कर अभियान की शुरुआत की । उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए लोगो से अपील करते हुए उसके नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोगो का सहयोग जिस तरीके से मिल रहा है हमे पूरी उम्मीद है की सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद हो सकेगा।

जन जागरूकता के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम लोगों ने आज अभियान चलाया है। यह अभियान आज से चलके 3 तारीख तक चलेगा हम लोगों ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में शहर में जहां प्लास्टिक फेंके गए थे उनको एकत्रित करके डिस्ट्रॉय किया गया है और लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागृत किया गया और लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक का प्रयोग ना करें।वही अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी ने कहा कि अमेठी को प्लास्टिक मुक्त बनाना है दुकानदारों के यहां भी चेकिंग किया गया उनको चेतावनी दी गई कि आगे से प्लास्टिक का उपयोग ना करें नहीं तो आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा और जिस तरह से प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है और खुले में फेंका जा रहा है इससे जानवर खाकर मर रहे हैं बीमार हो रहे हैं जिस पर रोक लगनी चाहिए सरकार द्वारा यह बैन लगा हुआ है जिसके लिए लोगों को हम लोगों ने जागरूकता अभियान चलाया है।

जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण, उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। अमेठी में नेहरू युवा केंद्र और नगर पंचायत के सयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रैली निकाली गई।जिसके तहत एस डीएम ने दुकान दारों और आम जन मानस को सिगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बारे में बताया उन्होंने सभी से अपील किया कि किसी भी हालत में प्लास्टिक का उपयोग ना किया जाय।

आपको बताते चले कि आज प्लास्टिक से मुक्त जीवन थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम की लांचिंग जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान चलाया गया।जिसमें नगर निकाय स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध हेतु स्कूल, कार्यस्थल, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महाशपथ अभियान का आयोजन किया गया।

तीन जुलाई तक चलेगा अभियान

आपको बताते चले कि 30 जून 2022 को 3 आरएस रिड्यूस, रियूज, री-साइकिल थीम के अंतर्गत प्लास्टिक के रोकथाम हेतु स्कूल, कार्यस्थल, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महा संपर्क अभियान का आयोजन किया जाएगा। हॉटस्पॉट, परिवहन केंद्र, रेलवे लाइन, स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक कलेक्शन एवं महा सफाई का आयोजन किया जाएगा। अनुपयोगी वस्तु से उपयोगी वस्तु बनाने हेतु अप-साइकिलिंग कार्य योजनाओं का आयोजन कार्यशाला में बनाई गई वस्तुओं को इको मेला का आयोजन कर प्रदर्शित किया जाएगा। एक जुलाई को लांच ऑफ प्लास्टिक फ्री जोन थीम के अंतर्गत प्लास्टिक के रोकथाम हेतु कार्यक्रम किया जाएगा। दो जुलाई को घाट है तो ठाट है थीम के अंतर्गत घाटो, तालाबों पर महा सफाई का आयोजन किया जाएगा। नालों व नालियों की साफ-सफाई की जाएगी। तीन जुलाई को स्वच्छता से सम्मान के अंतर्गत इको मेला का आयोजन किया जाएगा। अनौपचारिक कचरा, संग्रहकर्ता, स्वयंसेवी संस्थानों, ग्रीन हीरोज की स्थापना की जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story