×

Amethi News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले, कमल का बटन दबाया तो बना गया राम मंदिर

Amethi News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उनके उस बयान की कड़ी निन्दा की।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 18 Nov 2022 3:06 PM GMT
Amethi News
X

अमेठी पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

Amethi News: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. संजय कुमार निषाद (Cabinet Minister Dr. Sanjay Kumar Nishad) ने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उनके उस बयान की कड़ी निन्दा की, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि बीजेपी राम को बेचती है। उन्होंने कहा एक समय था जब राम मंदिर बनाने गए थे, तब गोलियां चली थी। आज आप लोगों ने कमल का बटन दबा दिया राम मंदिर बन गया। उन्होंने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर कहा की सरकार ठोस कदम उठा रही है।

एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुँचे

कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा अमेठी में कार्यकर्ताओं का सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को खड़ा और बड़ा करता है। जनता देव तुल्य है। इनको बधाई और धन्यवाद देना था और मोदी जी और योगी जी के कहने से ही कमल का बटन दबाया था। आज मैं इनको बताने आया था की आप लोग राजनीति के शिकार थे लेकिन आज मस्त्य मंत्रालय अलग हो गया है। आप को वहां से बजट मिल रहा है। फ्री में बीमा मिल रहा है। मछुआ कल्याण कोष की स्थापना उत्तर प्रदेश में हो रही है।

16000 लोगों को हमने अनुदान देकर लगभग 300 करोड़ रुपए से लाभान्वित: मंत्री

मंत्री ने कहा कि 16000 लोगों को हमने अनुदान देकर लगभग 300 करोड़ रुपए से लाभान्वित किया। डंडे से नही झंडे से अपना हिस्सा मिलता है। आयें झण्डा उठायें और अपना हिस्सा लगाए। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि यह निंदनीय बयान है। भगवान राम पूरे देश की भारतीय संस्कृति है। भगवान राम और निषाद राज एक दूसरे के पूरक थे। उन्होंने अपने बड़े भाई निषाद को गले लगाया था। राम ने रावण राज को खत्म कर के जिताया था। निषाद राज का किला भी पूरा तत्व विभाग ने खोज निकाला है। वहां एक ऐतिहासिक मूर्ति भगवान राम और निषाद राज की मिली है। भगवान राम का मंदिर बन रहा है।

डॉक्टर संजय का किया भव्य स्वागत

प्रेस वार्ता के बाद डॉ संजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बीजेपी सहित निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर संजय का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया उक्त अवसर पर बीजेपी नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भूपेंद्र मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story