×

Amethi में डायल 112 का दबंगों को नहीं रहा भय, रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां आधा दर्जन घायल

Amethi News Today: अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Shreya
Published on: 3 May 2022 2:37 PM GMT
Amethi में डायल 112 का दबंगों को नहीं रहा भय, रास्ते के विवाद में चटकी लाठियां आधा दर्जन घायल
X

मारपीट में घायल हुए लोग (फोटो- न्यूजट्रैक)

Amethi News Today: उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में डायल 112 (Dial 112) का भय भी लोगों को नहीं रह गया है। डायल 112 पुलिस के मना करने के बाद भी दबंगों ने हमला बोल दिया। जमीनी विवाद (Land Dispute) में दो पक्षों में मामूली कहासुनी में जमकर लाठी डंडा चल गया। जिसमें दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) मुसाफिरखाना पहुंचाया, जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र (Musafirkhana Thana Chetra) के ग्राम सभा दुवरिया की है। बताया जा रहा है कि दुवरिया गांव (Duwariya Gaon) निवासी विनोद कुमार और राजेंद्र के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद रास्ते का था। एक पक्ष जबरन दीवार खड़ी करके दूसरे पक्ष का रास्ता अवरुद्ध कर रहे थे। इसको लेकर विरोध किया तो दूसरी ओर से लाठी-डंडे निकल आए। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते लाठियां चटक उठी जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुवरिया गांव निवासी रामउदित बताते हैं कि कल दीवार बना लिए थे। आज नींव खोद रहे थे। मैंने मना किया कि रास्ता हमारा छोड़ कर जो करना है करो। जिसपर वह मारपीट करने लगे। हम चार लोग चोटिल हैं।


रास्ते को लेकर था विवाद

वहीं विनोद कुमार ने बताया कि दीवार को लेकर झगड़ा कर रहे थे। हमारा रास्ता बंद कर रहे थे और नींव खोद रहे थे। जिसको हमने रोका। उसके बाद 112 को फोन कर बुलाया। 112 वाले आए और बोले कि आज ईद का त्यौहार है आज काम बंद कर दो। उसके बाद राजेंद्र का बड़ा लड़का आया और झगड़ा करने लगा। लाठी-डंडे और फरसे से मारने लगे हमको बचाने पिता दौड़े तो उनको भी मारना शुरु कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story