Amethi News: अमृत महोत्सव के तहत हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी एक लाख तिरंगा

आम नागरिको को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के लिये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह की महिलाओ को राष्ट्रीय ध्वज बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 20 July 2022 10:52 AM GMT
Amethi News Tricolor will be hoisted in every house under Amrit Mahotsav on Independence day
X

Amethi News Tricolor will be hoisted in every house under Amrit Mahotsav on Independence day (Image:Newstrack) 

Amethi News: आगमी स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही है।जिले के 13 विकास खण्डों में 78 समूह की महिलाओं द्वारा लगभग 1 लाख ध्वज बनाने का लक्ष्य रखा गया है।अभी तक लगभग 18000 राष्ट्रीय ध्वज बना लिए गए है।

जिले में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।आम नागरिको को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के लिये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह की महिलाओ को राष्ट्रीय ध्वज बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। एक तरफ जहां इस पहल से हर घर में तिरंगा लहराएगा वही समूह की महिलाओ को रोज गार भी मिल रहा है।जिले के 13 विकास खंडों में गठित समूहों द्वारा 10,0000 भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराया जा रहा है।

विकासखंड अमेठी की महिला शक्ति ग्राम संगठन समूह द्वारा 7500, विकासखंड बहादुरपुर नारी शक्ति प्रेरणा ग्राम संगठन समूह द्वारा 8000, विकासखंड भादर में कामयाब महिला ग्राम संगठन द्वारा 8000, विकासखंड भेटुवा शक्ति ग्राम संगठन समूह द्वारा 8000, विकासखंड गौरीगंज सभ्दावना ग्राम संगठन समूह द्वारा 7500, विकासखंड जगदीशपुर जाफर गंज प्रेरणा संकुल संघ समूह द्वारा 7500, विकासखंड जामो जय राघव दास ग्राम संगठन समूह द्वारा 8000,विकासखंड मुसाफिरखाना इंसाफ महिला ग्राम संगठन समूह द्वारा 7500, विकासखंड संग्रामपुर नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन द्वारा 7500, विकासखंड शाहगढ़ सवेरा महिला संकुल संघ द्वारा 7500, विकासखंड शुकुल बाजार संगम क्रीडा संकुल संघ समूह द्वारा 8000,विकासखंड सिंहपुर जागृति महिला ग्राम संगठन समूह द्वारा 7500, विकासखंड तिलोई मां दुर्गा प्रेरणा ग्राम संगठन द्वारा 7500 झंडे का निर्माण किया जाएगा।

इस प्रकार कुल 13 विकास खंडों के 13 समूहों द्वारा जनपद में 100000 भारतीय राष्ट्रीय प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण किया जाएगा ।इसके अतिरिक्त जनपद में उद्योग विभाग खाद्य विभाग आदि के माध्यम से भी झंडे का निर्माण कराया जा रहा है जिसे लाभार्थियों को अथवा जनपद वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

वही उपायुक्त मनरेगा सेल प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि समूह की महिलाओं को समय-समय पर अन्य गतिविधियो से जोड़कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है।ऐसी महिलाएं जो समूहों से जुड़ना चाहती हैं उन्हें नियमानुसार समूहों से जोडा कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अग्रसारित कराया जा रहा है।

पूरे मामले में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत ध्वज फहराया जाना है। उसी के तहत जिले में भी सभी घरों सामुदायिक अधिष्ठानो में झंडा फहराया जाना है ।जिसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं को झंडा बनाने के लिए 79 समूह की 208 महिलाओ को एक लाख तिरंगा बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है अभी तक 18000 तिरंगा बनाया गया है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story