×

Amethi News: बल्ली में रस्सी व दुप्पटे के सहारे लटका मिला महिला व मासूम का शव

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता व उसके मासूम बच्ची की घर में अंदर रखी बल्ली में रस्सी व दुप्पटे के सहारे लटकता हुआ शव मिला।

Surya Bhan Dwivedi
Report Surya Bhan DwivediPublished By Chitra Singh
Published on: 1 July 2021 11:22 PM IST
Amethi News: बल्ली में रस्सी व दुप्पटे के सहारे लटका मिला महिला व मासूम का शव
X

शव की सांकेतिक फोटो (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Amethi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता व उसके मासूम बच्ची की घर में अंदर रखी बल्ली में रस्सी व दुप्पटे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। घटना की खबर मिलते गांव के सारे लोग इकट्ठा हो गए। घटना का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव रतन गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखन गांव की पच्चीस वर्षीय शुशीना बानो और दो वर्षीय कनीज फातिमा का शव घर के अंदर रखी बल्ली के रस्सी के सहारे लटकता मिला। सुबह घर वाले उठे तो घटना की जानकारी हुई। मृतका के परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वे लोग किसी भी लड़ाई झगड़ा से इंकार कर रहे है। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

फंदे से लटकते मिले शव के संबंध में मनोज कुमार यादव क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ने बताया कि संबंधित थाने की पुलिस शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही है। जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा। उचित कार्यवाही की जा रही है।



Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story