×

Amethi Nikay Chunav: आरक्षण ने बिगाड़ दिया कुर्सी का खेल, पंद्रह वर्ष बाद मसाला परिवार से छीन गई नगर पंचायत की सत्ता

Amethi Nikay Chunav: पिछले कई वर्षों से सामान्य चली आ रही नगर पंचायत अमेठी इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में चली गई।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 1 April 2023 9:08 AM GMT
Amethi Nikay Chunav: आरक्षण ने बिगाड़ दिया कुर्सी का खेल, पंद्रह वर्ष बाद मसाला परिवार से छीन गई नगर पंचायत की सत्ता
X
Amethi Nikay Chunav (photo: social media )

Amethi Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर जारी हुई आरक्षण की अंतरिम सूची ने चंद्रमा देवी की ताज पोशी पर विराम लगा दिया।चंद्रमा देवी का लगातार पंद्रह वर्ष से नगर पंचायत की सीट पर कब्जा था।चंद्रमा देवी प्रसिद्ध राजेश मसाला और बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी है। पिछले कई वर्षों से सामान्य चली आ रही नगर पंचायत अमेठी इस बार पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में चली गई।अब देखना दिलचस्प होगा की नगर पंचायत की सत्ता किसके हाथ में जाती है।

अमेठी नगर पंचायत से जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरि की पत्नी चंद्रमा देवी पिछले 3 पंचवर्षीय से नगर पंचायत अध्यक्ष थी।आरक्षण ने सारा खेल बिगाड़ दिया।चंद्रमा देवी सामान्य महिला होने के चलते चुनावी मैदान से बाहर हो गई।गुरुवार शाम को जारी हुई नगर निकाय चुनाव की सूची में जिले में बड़ा बदलाव सामने आया। जहां जिले की बहुचर्चित अमेठी नगर पंचायत सीट पिछले 5 दिसंबर को जारी हुई सूची में महिला थी। लेकिन आज जारी हुई सूची में ये सीट पिछड़ा वर्ग महिला हो गई। चंद्रमा देवी सामान्य वर्ग से प्रतिनिधित्व करती है।अब महिला बैक वर्ड सीट होने के चलते चंद्रमा देवी चुनाव नही लड़ पाएंगी।

मुसाफिरखाना में कोई बदलाव नहीं

वही जिले की दूसरी नगर पंचायत मुसाफिरखाना में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह अनारक्षित सीट ही रह गई। इस सीट से बृजेश अग्रहरि चैयरमैन थे। जिले की दो नगर पालिका जायस और गौरीगंज में भी बदलाव हुआ। जायस नगर पालिका अनुसूचित जाति महिला के खाते में गई। इस सीट पर महेश सोनकर चैयरमैन थे। जिला मुख्यालय गौरीगंज नगर पालिका पिछली बार की अनुसूचित जाति महिला थी। जबकि इस बार अनारक्षित हो गई।इस सीट से राजपति चेयरमैन थी।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story