×

मामा के नामांकन में पहुंचे ये दो मेहमान, बच्चों संग प्रियंका ने ली सेल्फी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से नामांकन किया। इस दौरान राहुल के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। रोड शो में प्रियंका गांधी वाड्रा के दोनों बच्चे रेहान और मिराया भी शामिल थे। यह कोई पहला मौका नहीं था। जब अमेठी के लोगों के सामने आए हों।

Dharmendra kumar
Published on: 10 April 2019 12:11 PM GMT
मामा के नामांकन में पहुंचे ये दो मेहमान, बच्चों संग प्रियंका ने ली सेल्फी
X

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी से नामांकन किया। इस दौरान राहुल के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। रोड शो में प्रियंका गांधी वाड्रा के दोनों बच्चे रेहान और मिराया भी शामिल थे। यह कोई पहला मौका नहीं था। जब अमेठी के लोगों के सामने आए हों।

इससे पहले भी दोनो अलग-अलग मौको पर यहां आ चुके हैं, लेकिन चुनावी बेला पर इनकी लांचिंग अलग ही संकेत दे गई है।

यह भी पढ़ें...आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने डिसेबिलिटी मामलों के निस्तारण में बनाया कीर्तिमान

बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पति राबर्ट वाड्रा और दोनों बच्चों के साथ भूएमऊ गेस्ट हाउस से प्लेन के द्वारा अमेठी के मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचे। कुछ देर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी फुरसतगंज एयरपोर्ट से यहां पहुंचे और फिर नामांकन से पहले रोड शो शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें...सुमित्रा महाजन ने कहा, “सियासत में तय नहीं की जा सकती सेवानिवृत्ति की उम्र”

हजारों के उमड़े जन सैलाब में एक ट्रक पर राहुल-प्रियंका सवार थे। कद्दावर कांग्रेसी नेताओं के साथ राहुल के दाहिनी ओर जीजा राबर्ट वाड्रा और भांजा रेहान लोगों का अभिनंदन कर रहे थे। वही राहुल के बाई ओर बहन प्रियंका गांधी के ठीक बगल में भांजी मिराया भी भारी जन समूह देखकर खुश हो रही थी।

अंत में जब राहुल पर्चा भरने कलेक्ट्रेट परिसर में गए तो ये दोनों बच्चे भी राहुल के साथ थे। यहां से बाहर निकलते समय स्वयं प्रियंका गांधी ने दोनो बच्चों संग सेल्फी भी ली।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story