×

Amethi News: अमेठी की महिलाएं बन रहीं आत्म निर्भर, CDO बोली- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हो रहा युद्ध स्तर प्रयास

Amethi News: गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले की मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की मेहनत रंग ला रही है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 10 Dec 2022 5:51 AM GMT
women self employment
X

अमेठी की महिलाएं बन रही आत्म निर्भर (photo: social media )

Amethi News: यूपी के अमेठी में मुख्य विकास अधिकारी ने महिला सशक्तिकरण के तहत आत्म निर्भर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किया है। समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। प्रशिक्षित महिलाएं बीसी सखी और विद्युत सखी के रूप में कार्य कर जहां अपना आय का साधन बना रही है वही अन्य महिलाओं को आगे बढ़कर काम करने की मिसाल भी पेश की है। अब जिले में 340 बीसी सखी और 220 विद्युत सखी के रूप में कार्य कर रही है।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले की मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की मेहनत रंग ला रही है। इसी कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा समूह की महिलाओं का व्यवसाय बढ़ाने में प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें तकनीकी रूप से भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। तकनीकी प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाओं को बीसी सखी एवं विद्युत सखी के रूप में तैनात किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जनपद में अब तक कुल 220 विद्युत सखी तथा 340 बीसी सखी कार्यरत हैं। अभी तक जनपद में कुल 6566 समूह का गठन हो चुका है। जिसके सापेक्ष 6509 समूह का बैंक में खाता भी खुल गया है। आपको बताते चले कि 3761 समूह को अभी तक स्टार्टअप फल वितरित किया जा चुका है।महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 204 समूहों का ग्राम संगठन किया जा चुका है। जिसमे 124 ग्राम संगठन को स्टार्ट फंड भी वितरित किया जा चुका है।

5238 समूह को कार्य वितरित किया जा चुका

अभी तक कुल 5238 समूह को कार्य वितरित किया जा चुका है। इस तरह 2752 समूहों को सीआईएफ फंड वितरित किया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अभी तक आचार, मुरब्बा, जाम्स ,जूता चप्पल बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतरिक्त महिलाएं गुलाब की खेती मशरूम की खेती दोना पत्तल इंटरलॉकिंग ब्रिक का निर्माण पान की खेती आर्टिफिशियल ज्वेलरी मूसक्राफ्ट तथा मुर्गी फार्म आदि कार्यों के माध्यम से अपना विकास कर रही है।

मुख्य विकास अधिकारी अमेठी सान्या छाबड़ा ने बताया की द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री दर बढ़ाने हेतु तहसील, रेलवे स्टेशन आदि स्थलों पर निर्देश दिया गया है।समूह को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं जीएमडीसी को भी निर्देशित किया गया है कि समूह की महिलाओं को शासन की योजनाओं का नियमानुसार लाभ मिलता रहे। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त अथवा आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास युद्ध स्तर पर किया जाए।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story