×

Amethi: अमेठी में 9 वर्षीय किशोरी से चचेरे मामा ने किया रेप, KGMU में जीवन-मौत से कर रही संघर्ष

Amethi Rape News: जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव है। रात में चचेरे मामा ने अपनी 9 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया था।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 9 Dec 2023 10:06 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2023 10:14 AM GMT)
Amethi Rape News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Amethi Rape News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार को दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी किशोरी का चचेरा मामा बताया जा रहा है। अधिक खून बहने की वजह से किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने बच्ची की स्थिति देखकर उसे राजधानी लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया। जहां किशोरी जीवन-मौत से संघर्ष कर रही है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रिश्ते को किया तार-तार

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात चचेरे मामा ने अपनी 9 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक किशोरी को उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, आरोपी किशोरी को लेकर गांव के समीप निमंत्रण में गया था। वहां से आते समय रास्ते में उसके साथ घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक जिले के भीमी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घर वाले किशोरी को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय, गौरीगंज ले गए। वहां भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि, किशोरी की अधिक रक्तस्राव होने के चलते हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

इंटरनल ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही

सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह (CMO Dr. Anshuman Singh) ने बताया कि, 'नौ वर्ष की लड़की इलाज के लिए आई है। उसे इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है। जिसका इलाज किया गया। इलाज के बाद भी ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही। ब्लीडिंग बंद न होता देख उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।'

ये बताया सीओ ने

वहीं, पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी लल्लन सिंह का कहना है कि, 'थाना संग्रामपुर क्षेत्र में नौ वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार हेतु भेजा। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story