×

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा हमला, बोलीं- 'हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल'

Smriti Irani Attacks Congress: स्मृति ईरानी ने कहा, 'एक ओर नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक, हर परिवार को समृद्ध और सुरक्षित करना चाह रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित है।'

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 9 Dec 2023 11:33 AM GMT (Updated on: 9 Dec 2023 11:41 AM GMT)
X

Smriti Irani in Amethi (Social Media)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अमेठी में गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, 'एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने का संकल्प ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित हर दिन नए-नए घोटाले को परिभाषित कर रहा। उन्होंने सवाल उठाया, कि 'ऐसा क्यों है कि जहां घोटाला होता है वहां कांग्रेस के नेता का नाम सामने आता है।'

आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार (09 दिसंबर) को अमेठी के एक दिवसीय अमेठी दौरे थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, 'एक ओर नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक, हर परिवार को समृद्ध और सुरक्षित करना चाह रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित है। कांग्रेस हर दिन नए-नए घोटाले से परिभाषित करने का दुस्साहस कर रहा है।'

'इंसान के साथ-साथ मशीन थक गई, लेकिन...'

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि, 'इंसान के साथ-साथ मशीन थक गई। लेकिन, कांग्रेस के भ्रष्ट नेता के घर से अभी पैसा बरामद हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार का 300 करोड़ रुपए कांग्रेस के एक वरिष्ठ सांसद के घर से मिलना। यह गांधी खानदान में किसका एटीएम है? इस प्रश्न के उत्तर का इंतजार रहेगा।'

स्मृति ईरानी- हर घोटाले में कांग्रेस का नाम क्यों?

स्मृति ईरानी ने कहा, कि 'कांग्रेस का यह पहला सांसद नहीं है। आपको बता दें, कांग्रेस के एक सांसद को न्यायालय ने पहले ही सजा दे रखी है। ऐसा क्यों है कि जहां घोटाला होता है, वहीं कांग्रेस नेता का नाम आता है।'

स्मृति ईरानी ने किया क्षेत्र का भ्रमण

गौरतलब है कि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय अमेठी दौरे पर आई हैं। इसी दौरान संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर उन्होंने भ्रमण किया। इस दौरान ईरानी ने कार्यकर्ताओं के यहां मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कई कार्यकर्ताओं के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में भी गईं। उनका हाल-चाल जाना। स्मृति ईरानी ने धनीलाल पुर माधवपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रहे 'हमारा संकल्प, विकसित भारत' कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। यहां मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर फूल और माल्यार्पण किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने बच्चे को गोद में लेकर प्यार और दुलार किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story