Amethi: प्राण प्रतिष्ठा के बाद कालिकन धाम में भोज और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Amethi News: आशीष सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले 1528 से राम मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे थे। राम मंदिर निर्माण में देश के पीएम और यूपी के सीएम का योगदान इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 25 Jan 2024 12:56 PM GMT
Amethi News
X

Amethi News (Pic:Newstrack)

Amethi News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कालिकन धाम में विशाल भोज एवं सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाज सेवी आशीष सिंह ने सैकड़ों ब्राह्मणों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए आशीष सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले 1528 से राम मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे थे। राम मंदिर निर्माण में देश के पीएम और यूपी के सीएम का योगदान इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। पांच सौ वर्ष बाद हिंदुओं का गौरव वापस आया है।

जिले के प्रसिद्ध शक्ति पीठ कालिकन धाम परिसर में वृहस्पति वार को आयोजित कार्यक्रम के बाद समाज सेवी आशीष सिंह ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए विगत 1528 से संघर्ष चल रहा था। लगभग 73 बार हिन्दुओं द्वार प्रयास किया गया। देश आजाद होने बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गोरखधाम के पीठाधीश्वर व वर्तमान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के प्रयास से 500 वर्षो बाद हिन्दुओं का गौरव लौटा है। उन्होंने आगे बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कालिकन मंदिर में 51 विद्वान पंडितों द्वारा चार दिवसीय राम रक्षा स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया था।

अनुष्ठान के बाद वैदिक मंत्रोचार के बाद विद्वानों द्वारा हवन पूजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होने पर आतिशबाजी की गई थी। अनुष्ठान के बाद आज कालिकन धाम में ब्राह्मण भोज आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बिना ब्राह्मण भोज के कोई भी पूजा पाठ पूरी नहीं मानी जाती। इसलिए आज हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दें कि इस भण्डारे में सबसे पहले टीकरमाफी आश्रम में अध्ययनरत 151 ब्राह्मण पुत्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भोजन लिया। वहीं क्षेत्र को सैकड़ों ब्राह्मणों को पीला व लाल अंगवस्त्र व दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। इस भण्डारे मे जिले के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story