×

Amethi News: स्मृति ईरानी हैं ‘मालकिन’, राहुल साधारण कार्यकर्ताः अजय राय

Amethi News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि .स्मृति ईरानी हैं मालकिन, राहुल साधारण कार्यकर्त्ता,

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 27 Aug 2023 5:26 PM GMT
Amethi News: स्मृति ईरानी हैं ‘मालकिन’, राहुल साधारण कार्यकर्ताः अजय राय
X
कांग्रेस नेता अजय राय ने स्मृति ईरानी पर बोला हमला, कहा- स्मृति ईरानी हैं मालकिन: Photo-Newstrack

Amethi News: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला। अजय राय ने स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए स्मृति को बीजेपी की मालकिन बताया है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने 13 रुपए किलो चीनी देने का वायदा किया था, जो अब तक पूरा नहीं कर पाईं।

गांधी परिवार का अमेठी से पीढ़ियों का नाता

अमेठी को अपना घर बताने की बात पर अजय राय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने घर में झूठ नहीं बोलता है। गांधी परिवार ने आज तक कोई भी झूठा वादा नहीं किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि गांधी परिवार का अमेठी से कई पीढ़ियां का नाता है। कभी भी राहुल गांधी ने या गांधी परिवार ने झूठा वादा नही किया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हम 13 रुपए किलो चीनी देंगे। उन्होंने स्मृति ईरानी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यदि यहां की दीदी हैं वे, अगर अमेठी को परिवार का सदस्य मानती हैं, तो क्या अपने परिवार से झूठ बोलेंगी।

जो नहीं कर सके, उसके लिए मांगे माफी

अजय राय ने कहा कि परिवार में झूठ और जुमलेबाजी नहीं चलती है। यह घर का नाता नहीं होता, घर में कभी झूठ नहीं बोला जाता। घर में सही बात बोली जाती है। यदि हम नहीं कर पाएंगे तो आपसे हाथ जोड़कर माफी मांग लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी विधानसभा का 5 बार विधायक रहा हूं। जो नहीं कर पाया उसके लिए जनता से हाथ जोड़कर बिना कहे माफी मांग लिया। मैंने कहा था कि मैं काम नहीं कर पाया, इसलिए मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांग रहा हूं, मुझे गलती हो गई। उन्होंने आगे कहा कि क्या कभी स्मृति ईरानी ने ₹13 किलो चीनी वाली बात पर क्या कभी माफी मांगी। माफी मतलब क्या आप अपने परिवार के सदस्यों से झूठ बोल रही हैं। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि देखिए हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उनका जो बयान है, उसका मैं उल्टा कहना चाहूंगा। वह भारतीय जनता पार्टी की मालकिन हैं। हम लोग कार्यकर्ता हैं। राहुल गांधी जी भी एक साधारण कार्यकर्ता हैं। 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाला व्यक्ति कार्यकर्ता होगा। जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करके नाप दिया। वह मालिक नहीं हो सकता है।

कार्यकर्ताओं से की शिष्टाचार भेंट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ से बनारस जाते समय मुसाफिरखाना के रसोईया रेस्टोरेंट पर कांग्रेसजनों से शिष्टाचार भेंट की। राय ने कहा कि अमेठी के हर कार्यकर्ता के सुख दुख मैं उनके साथ हूं। किसी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, विरोधियों को डटकर जवाब दिया जाएगा।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story