×

Amethi News: कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी पर विकास न करने का लगाया आरोप

Amethi News: अमेठी के कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद ने गोद लिए गांव में भी विकास नहीं किया है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 7 April 2024 12:45 PM GMT
कांग्रेस नेता एवं पूर्व एमएलसी दीपक सिंह।
X

कांग्रेस नेता एवं पूर्व एमएलसी दीपक सिंह। (Pic: Newstrack)

Amethi News: कांग्रेस नेता एवं पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर जम कर निशाना साधा। दीपक सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी जी ने जिस गांव को गोद लिया था वहां भी कोई काम उनके द्वारा नही किया गया। गोद लिए गए गांव में हर महीने उन्हें आना था लेकिन उन्होंने यहां आना मुनासिब नहीं समझा। दीपक सिंह ने सांसद द्वारा गोद लिए गांव में लोगों से मिलकर उन्हें किसान गारंटी का पत्र दिया।

स्मृति ईरानी पर लगाया विकास न करने का आरोप

कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने रविवार को गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के सुजान गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी की गारंटी से संबंधित पत्र गांव वालों को वितरित किया। इस दौरान दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने जिस गांव को गोद लिया था वहां पर भी एक काम नहीं कर सकीं। उन्होंने आगे कहा कि स्मृति ईरानी को यहां गांव में हर महीने आना था। उन्होंने हर महीने आना यहां उचित नही समझा।


सांसद ने नहीं बनवाई सड़कें

उन्होंने स्मृति ईरानी के विकास के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की सड़के नहीं बनवा पाईं। आगे उन्होंने कहा कि जो सड़के राहुल गांधी के समय में बनी थी उसमें गड्ढे नहीं भरवा पाईं तो अमेठी में विकास शून्य है। यह अपने आप में गोद लिए गांव की उपेक्षा से स्वतः स्पष्ट है। इस दौरान दीपक सिंह कांग्रेस कार्यकताओं के संग सुजान पुर गांव में किसान गारंटी पत्र देकर कांग्रेस की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। पत्रक वितरित कर उन्होंने कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों से लोगों को अवगत कराया। गांव के लोगों से उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यहां सांसद होते तो सड़के पहले की तरह की चमचमाती।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story