×

Amethi News: अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश सह समन्वयक विकास हुए बीजेपी में शामिल

Amethi News: स्मृति इरानी की मौजूदगी में वृहस्पति वार को कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 18 April 2024 9:42 AM GMT
Vikas Agrahari joins BJP
X

Vikas Agrahari joins BJP   (PHOTO: social media )

Amethi News: अमेठी में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने भगवा गमछा पहना कर पार्टी में शामिल करवाया। कांग्रेस ने बुधवार को ही विकास अग्रहरि को प्रदेश सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी थी। फिलहाल विकास अग्रहरी से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से सीधा मना कर दिया।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं बीजेपी प्रत्याशी स्मृति इरानी की मौजूदगी में वृहस्पति वार को कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए। विकास अग्रहरी विगत दो वर्ष पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें शोशल मीडिया में प्रचार के लिए अहम जिम्मेदारी दिया था।विकास अग्रहरी कल तक बीजेपी के खिलाफ बहुत ही आक्रमक रहते थे। अचानक बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है।

अमेठी का आम-ओ-खास सभी दीदी स्मृति इरानी के साथ

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने कहा कि अमेठी का आम-ओ-खास सभी दीदी स्मृति इरानी के साथ है। पिछले 10 वर्षों में दीदी स्मृति ने अमेठी से जो अपना रिश्ता बनाया है। वह हर आने वाले दिन के साथ और मजबूत होता जा रहा है। यही वजह है कि अब लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने दीदी स्मृति व भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि दीदी स्मृति की अगुवाई में अमेठी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।

वही जब विकास अग्रहरी से उनके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस विषय कर बात करने से सीधा मना कर दिया।उन्होंने कहा की हम इस विषय पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दे सकते है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story