×

Amethi News: राजेश मसाला द्वारा आयोजित दुर दुरिया कार्यक्रम में शामिल हुई 2500 सुहागिन महिलाएं

Amethi News: सनातन धर्म की प्राचीन धार्मिक परम्पराओं को आगे बढ़ाने एवं जन कल्याण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भव्य दुर दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 21 March 2024 10:07 AM GMT (Updated on: 21 March 2024 11:21 AM GMT)
पूजन करती महिलाएं।
X

पूजन करती महिलाएं। (Pic: Newstrack)

Amethi News: सनातन धर्म की प्राचीन धार्मिक परम्पराओं को आगे बढ़ाने एवं जन कल्याण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने भव्य दुर दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र 2500 से अधिक सुहागिन महिलाएं अवासन माता की विधि विधान से पूजन कर माता का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अयोध्या के महापौर एवं सनातन धर्म के वाहक धर्म गुरु गिरीश पति त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।


भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष ने आयोजित किया कार्यक्रम

बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि द्वारा वृहस्पतिवार को आयोजित दुर दुरिया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री धाम अयोध्या के महपौर एवं धर्म गुरु गिरीश पति त्रिपाठी महराज ने मीडिया से बात चीत करते हुए कहा का अमेठी का सनातन धर्म से प्राचीन काल से संबंध रहा है।अमेठी सनातन धर्म के गढ़ के रूप में जानी जाती है।अवसान माता की इस दुर दुरिया कार्यक्रम से सनातन धर्म को बढ़ावा मिलेगा। अमेठी प्राचीन काल से ही सनातन संस्कृति का गढ़ रहा है। आज अमेठी की मात्र शक्ति अवसान माता की पूजा कर रही हैं। अवसान माता से अपना दुख दूर करने की विनती कर रही हैं। निश्चित ही मां उनकी विनती को सुनेगी।

नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा देश

एक सवाल के जवाब में गिरीश पत्र त्रिपाठी ने कहा कि यह तो आप लोग कांग्रेस वालों से पूछिए कि अभी तक प्रत्याशी क्यों नही उतारे। उन्होंने आगे कहा कि अमेठी की जनता से जिनको उम्मीद है वह लगातार 5 साल से सक्रिय रही हैं। अभी भी सक्रिय हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेठी की जनता की उम्मीदें जिनसे हैं वह उनके साथ हैं। सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी के टिकट को लेकर पूछे गए कि सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व का काम है। जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसे प्रत्याशी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब से राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ है, तब से पूरे देश में एक खास किस्म का उत्साह दिखाई पड़ रहा है। जिन लोगों ने भगवान राम मंदिर के मंदिर की स्थापना किया। उनको लेकर पूरे देश में उत्साह दिखाई पड़ रहा है। पूरे देश के विभिन्न प्रांतो के लोग अयोध्या में उमड़े हुए हैं। जिस तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या का विकास किया है। अयोध्या में भगवान प्रभु राम का भव्य मंदिर बनवाया है। इसे देखकर यह प्रतीत होता है कि पूरे देश के लोग उनके साथ हैं। इस बार का चुनाव बहुत अद्भुत एवं ऐतिहासिक होने जा रहा है। पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।


कांग्रेस ने अमेठी के साथ किया खिलवाड़

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि आज दुर दुरिया कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग ढाई हजार सुहागिन महिलाएं पूजा पाठ कर प्रसाद ग्रहण कर रही हैं। यह कार्यक्रम समाज और क्षेत्र के कल्याण के लिए आयोजित किया गया है। प्रतिवर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ।उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अमेठी पर इतना दिन राज किया उसके बदले में उसने अमेठी के साथ धोखा ही दिया है। कांग्रेस का कोई गढ़ अमेठी में नहीं बचा है। विगत विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस को विगत चुनाव में चारों विधानसभाओं में हार का सामना करना पड़ा वह अभी भी इसे अपने गढ़ के रूप में देखते हैं। तो यह गढ़ उन्हें मुबारक हो । गांधी खानदान अमेठी के लोगों के साथ और उनके भविष्य के साथ सदैव से खिलवाड़ किया है । अब अमेठी के लोग दीदी स्मृति ईरानी के साथ हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story