×

Amethi: जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, धारदार हथियार-अवैध असलहे के साथ दबंगों ने बरपाया कहर

Amethi News: अचानक हुए हमले में महिलाएं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से संबंधित एक वीडीओ भी वायरल हो रहा है। जमीन पर पड़ा एक अवैध असलहा दिखाई पड़ रहा है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 8 Feb 2024 11:16 AM GMT
Amethi News
X

अमेठी थाना भाले सुल्तान (Social Media) 

Amethi News: अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के सरैया गांव में गुरुवार (08 फ़रवरी) को जमीनी विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। धारदार हथियारों से हुए हमले में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को जगदीशपुर सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटनास्थल से एक अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि, स्थानीय पुलिस से कई बार शिकायत की गई। बावजूद हम सुरक्षित नहीं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।

क्या है मामला?

अमेठी जिले में जमीनी विवाद मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार को भी इसी तरह के एक मामले में जमकर मारपीट हुई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, मोहम्मद इमरान का गांव के सुल्तान अहमद से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इमरान ने आरोप लगाया कि, अहमद उसकी दीवार तोड़कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहा था। इमरान आज भी पहले की तरह मना करने गया। अहमद इससे नाराज हो गया। वह अपने साथियों के साथ इमरान के परिवार वालों पर धारदार हथियार और अवैध असलहे के साथ टूट पड़ा।

वायरल वीडियो में दिखा रहा असलहा

अचानक हुए हमले में महिलाएं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से संबंधित एक वीडीओ भी वायरल हो रहा है। जमीन पर पड़ा एक अवैध असलहा दिखाई पड़ रहा है। इमरान का आरोप है कि उपरोक्त लोग कई राउंड फायर भी किए। घायलों को इलाज हेतु परिजन सीएचसी जगदीशपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

पुलिस बोली- फायरिंग नहीं हुई

संबंधित मामले में थानाध्यक्ष थाना भाले सुल्तान प्रमोद कुमार ने बताया कि, फायर नहीं हुआ है। घायलों को इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में जांच एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है'।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story