×

Sultanpur News: सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन मौत, चार घायल

Sultanpur Road Accident: मृतक परिवार भदैंया के सातनपुर हरजुपट्टी गांव का रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक घने कोहरे चलते आधी रात के बीच कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। कार डिवाइडर पर चढकर पलट गई है।

Viren Singh
Published on: 2 Jan 2024 6:14 AM GMT (Updated on: 2 Jan 2024 8:23 AM GMT)
Sultanpur Road Accident
X

Sultanpur Road Accident (सोशल मीडिया) 

Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा एक परिवार के लिए काल बना गया। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना के पास कादूनाला के निकट सोमवार की देर रात सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर लखनऊ से लौटी रही एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत हो गई है, जबकि चार लोगों को गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें अस्पलात में भर्ती कराया गया है। हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। कार में सवार परिवार लखनऊ से इलाज कराके घर की ओर लौट रहा था, तभी कार दुर्घटना का शिकार हो गई।

पीजीआई से इलाज कराकर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक, कार दुर्घटना में शिकार हुए एक ही परिवारसारे मृतक सुलतानपुर के कोतवाली देहात के हरजूपटी सातनपुर निवासी थे। देवरानी जेठानी सहित इस कार दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। दरअसल, कोतवाली देहात के हरजूपटी सातनपुर निवासी हृदयराम पाल की पत्नी राजमती का लखनऊ पीजीआई अस्पताल में कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। राजमती को सोमवार की देर शाम डिस्चार्ज किया गया था, जिसके बाद परिवार अर्ट्रिगा कार से उन्हें लेकर घर लौट रहा था।

घने कोहरे का शिकार हुई कार

अर्ट्रिगा कार से लौट रहा परिवार लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर मुसाफिरखाना के कादूनाला के निकट कोहरे के चलते देर रात भीषण सड़क हादसा का शिकाल हो गया है। कार पलटने से देवरानी-जेठानी सहित तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक में देवरानी समरथी देवी (55 वर्ष), जेठानी राजमती देवी (60 वर्ष) और राजमती का बेटा सोनू पाल (26वर्ष) है। वहीं, इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लखनऊ भेज दिया गया है।

घायलों को लखनऊ किया गया रिफर

कादूनाला के पास दुर्घटना का शिकार हुई कार में चार लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल में एक परिवार शख्स के अलावा तीन रिश्तेदार शामिल है। मृतका राजमती के बड़ा पुत्र रामजीत (32 वर्ष) भी शामिल है। सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। हालांकि एक घायल का इलाज सुल्तानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि तीन को लखनऊ भेजा गया है। मृतक परिवार भदैंया के सातनपुर हरजुपट्टी गांव का रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक घने कोहरे चलते आधी रात के बीच कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। कार डिवाइडर पर चढकर पलट गई है।

घटना जांच हो रही

मुसाफिरखाना सीओ गौरव सिंह ने बताया कि बीती रात एक अर्टिका गाडी लखनऊ से सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। जिसमें 8 लोग सवार थे 5 महिला 3 पुरूष थे। कादूनाला के पास अचानक जंगली सुअर आ जाने से गाडी टकरा गई। अन्यन्त्रित होकर पल्ट गई। जिसमे आठो लोग घायल हो गए। जिन्हें सर्वप्रथम ईलाज हेतु मुसाफिर खाना सीएचसी ले जाया गया।जहाँ से सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जिसमे तीन की मौत हो गई है। बाकी लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले मे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story