TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Amethi News: राम मंदिर के उद्घाटन के साथ हो हिंदू राष्ट्र की घोषणा-मौनी स्वामी

Amethi News: उन्होंने कहा कि आदि काल से भारत हिन्दू राष्ट्र था। राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही सरकार हिंदू राष्ट्र की घोषणा करके राम राज्य की परिकल्पना को साकार करे।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 31 Oct 2023 4:39 PM GMT
X

Mouni Swami demands declaration of India as a Hindu nation

Amethi News: सगरा पीठाधीश्वर एवं हिंदू संत के रूप में विख्यात स्वामी अभय चैतन्य मौनी स्वामी ने संविधान में संशोधन करके भारत देश को हिन्दू राष्ट्र की घोषित किए जाने की सरकार से मांग किया है। इसके साथ ही मौनी स्वामी महाराज ने कहा कि सरकार जो शक्ति पीठ के नाम से रेलवे स्टेशन का नाम रखने का फैसला किया है। वह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आदि काल से भारत हिन्दू राष्ट्र था। राम मंदिर के उद्घाटन के साथ ही सरकार हिंदू राष्ट्र की घोषणा करके राम राज्य की परिकल्पना को साकार करे।

मौनी स्वामी महाराज ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और सुरक्षा का जो संकल्प है। उसे अनादि काल से लेकर देवी देवता भी संकल्पित रहे हैं। हनुमान जी महाराज ने भी राम राज्य को स्थापित करने के लिए भू लोक, भुवा लोक, महलोक, स्वर्ग लोक से लेकर 14 लोकों तक रामराज की स्थापना की थी। उन्होंने आगे कहा कि जब कलियुग में पाप बढ़ने लगा तो भगवती चंडिका ने मधु कैटभ राक्षसी प्रवृत्तियों का विनाश किया।

संविधान में संशोधन कर देश को बनाया जाए हिंदू राष्ट्र

आज पूरे देश में अशांति को समाप्त और शांति को स्थापित करने के हेतु पूरे देश में शक्तिपीठ पर हनुमान जी महाराज की स्थापना की गई है। उनका आवाहन किया गया है, कि राष्ट्र की रक्षा कीजिए। विश्व का कल्याण कीजिए। सबका मंगल कीजिए। आगे मौनी स्वामी ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए शक्ति प्रदान कीजिए। इसके लिए यहां एक भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें सभी जाति और धर्म के लोग इकट्ठा हुए हैं। सबका एक ही मत है कि भारत की रक्षा हो भारत की वृद्धि हो। भारत के कल्याण के लिए मां से प्रार्थना करते हैं कि आने वाले समय में राम मंदिर उद्घाटन के साथ देश में राम राज्य की स्थापना के साथ यह देश हमें प्राप्त हो। इसी प्रार्थना और इसी उद्देश्य से इस उत्सव में हम सम्मिलित हुए हैं। आने वाले समय में हम सरकार से लेकर सदन तक और विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा, कार्यपालिका न्यायपालिका हम सभी की भावनाओं का स्वागत करेंगे। संविधान में संशोधन कर देश को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए। रामराज की सुंदर सी कल्पना साकार होगी। सरकार से यह मेरी अपेक्षा भी है।

मिसरौली रेलवे स्टेशन का नाम मां कालिकन धाम के नाम से करने का किया स्वागत

उन्होंने आगे कहा कि शक्तिपीठ के विस्तार करने की भी जरूरत है। यहां पर्यटन बनाने की व्यवस्था की जाए। आने-जाने के साधन उपलब्ध कराया जाए। जिस तरीके से लोग अयोध्या, काशी, मथुरा जाते हैं उसी तरीके से यहां भी लोग आना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि सरकार ने शक्तिपीठ के नाम से स्टेशन का नाम रखने का जो फैसला लिया है। हम उसका स्वागत करते हैं। हाल में ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसदीय क्षेत्र के कई रेलवे स्टेशन के नाम शक्तिपीठों एवं संतों के नाम से किए जाने हेतु भारत सरकार को पत्र लिखा था। जिसमे मिसरौली रेलवे स्टेशन का नाम क्षेत्र की प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम के नाम से किए जाने की बात कही थी।

आपको बता दें कि जिले के बाबू गंज सगरा स्थित आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम में आयोजित भंडारे में शामिल हुए थे।भंडारे में हजारों लोगों को भीड़ शामिल हुई थी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story