×

Amethi News: सांसद स्मृति ईरानी ने छठ पूजा पर भोजपुरी में दिया संदेश, कहा- रउवा सबके हार्दिक शुभकामना

Amethi News: स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा, भगवान भास्कर आउर छठी मईया हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि आउर आरोग्य के आशीर्वाद दें, इहे कामना करत बानी।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 19 Nov 2023 9:11 AM GMT (Updated on: 19 Nov 2023 9:49 AM GMT)
Amethi News
X

केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी (Social Media)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सूर्योपासना आउर लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' के रउवा सब के हार्दिक शुभकामना। आगे उन्होंने लिखा है कि भगवान भास्कर आउर छठी मईया हम सबके जीवन में सुख, समृद्धि आउर आरोग्य के आशीर्वाद दें, इहे कामना करत बानी। ईरानी ने संदेश के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

देखें क्या बोलीं केंद्रीय मंत्री

लोक आस्था का महापर्व छठ का आज यानी रविवार को तीसरा दिन है। आज के दिन छठ व्रती 36 घंटे का व्रत रखते हुए शाम के समय में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देते हैं। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छठ पर्व को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने इस शुभकामना संदेश के साथ एक वीडियो भी शेयर भी किया है। जिसमे में वे छठ पर्व को लेकर शुभ कामना देती नजर आ रही है। संदेश में खास बात यह कि उनका संदेश भोज पुरी भाषा में है। वास्तव में छठ का महापर्व खास कर बिहार प्रांत व पूर्वांचल में हर्ष के साथ मनाया जाता है। बिहार एवं पूर्वांचल के लोग जहां भी है वहां भी वे पर्व को आस्था के साथ मनाते है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story