TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकना पड़ा महंगा, पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Amethi News: मुसाफिरखाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दस नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 26 Sep 2023 5:41 PM GMT
Sanjay Gandhi Hospital case
X

Sanjay Gandhi Hospital case

Amethi News: संजय गांधी अस्पताल का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संजय गांधी अस्पताल पर हुई कार्यवाही के विरोध में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ नारे बाजी एवं पुतला फूंकना लोगों को भारी पड़ गया है। मुसाफिरखाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दस नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई लापरवाही का मामला दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। गांधी परिवार का स्वामित्व होने के चलते मामले में राजनीति होना लाजिमी था। आखिर कार हुआ भी वही। मंगलवार को संसदीय क्षेत्र के मुसाफिर खाना थाना अन्तर्गत पूरे पहलवान के पास अस्पताल बंद होने से नाराज कुछ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कारी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी किए।मामले से संबंधित वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया।जिले की मुसाफिर खाना पुलिस ने दस नामजद और कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के मुताबिक पुलिस को ग्रामीणों द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंकने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच की और वीडियो के माध्यम से लोगो को पहचान कर 10 नामजद और आधा दर्जन से अधिक लोगो पर मुकदमा दर्ज किया।बीट दरोगा अम्बिका सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

वही अस्पताल के खिलाफ हुई कार्यवाही के विरोध में चल रहे सत्याग्रह आंदोलन को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन दिया है।मंगलवार को सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के साथ सपा कार्यकर्ता भी सत्या ग्रह आंदोलन में हिस्सा लिए।इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने अस्पताल के खिलाफ हुई कार्यवाही पर सवाल खड़ा किया।उन्होंने सरकार से अस्पताल के खिलाफ हुई कार्यवाही को वापस लेने की मांग किया।

पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना गौरव सिंह ने बताया कि मामले में मुसाफिर खाना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही कराई जायेगी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story