×

Amethi News: अमृत सरोवर में डूबे दो सगे भाई, नहीं पहुचीं एनडीआरएफ और गोताखोर की टीम

Amethi News: अमृत सरोवर में नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों खोजने का अथक प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

Poonam
Report Poonam
Published on: 21 March 2024 2:25 PM GMT
Amethi News
X

अमृत सरोवर में डूबे बच्चों की फाइल फोटो (Pic:Newstrack) 

Amethi News: यूपी के अमेठी में अमृत सरोवर में नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरे पानी में खोजने का अथक प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घंटों से एनडीआरएफ टीम और गोताखोर की प्रतीक्षा कर रही है। अभी तक प्रशासन द्वारा पानी में डूबे बच्चों को ढूढने की कोई खास पहल नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बच्चों की खोजबीन

जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के कटरा हुलासी गांव निर्मित अमृत सरोवर के पास कटरा हुलासी गांव के आयुष तिवारी 10 वर्ष एवं सुदीप तिवारी 14 सुत गण जितेंद्र तिवारी खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते एक बच्चा सरोवर में नहाने चला गया। नहाने के दौरान बच्चा गहरे पानी में डूब गया। वहीं इस घटना को देख रहा बच्चे का छोटा भाई उसे बचाने गया। वह भी डूब गया। आस-पास के लोग बच्चे को डूबते देख एकत्र हो गए। फिलहाल तब तक दोनो बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने सरोवर में डूबे बच्चों को काफी खोजने का प्रयास किए। सफलता ना मिलते देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर एनडीआरएफ और गोताखोरों को सूचना दिया।

परिजनों का रो-रो कर हुए हाल बेहाल

उधर घटना की खबर मिलते ही आस-पास के गांवों के लोग एकत्र हो गए। वहीं सरोवर में बच्चों की डूबने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया है। बच्चों के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे मामले में एसएचओ अमेठी कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली है। एनडीआरएफ और गोताखोरों टीम को सूचना भेजी गई है। राहत और बचाव के अन्य उपाय भी किए जा रहे है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story