Amethi: स्मृति ईरानी का अमेठी वासियों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा का तोहफा, कराएंगी राम लला का दर्शन

Amethi News: राम लला के दर्शन करने के इच्छुक लोगों के लिए यह व्यवस्था स्मृति ईरानी की तरफ से की गई है। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 10 Jan 2024 12:20 PM GMT
Amethi News
X

Amethi News (Pic:Newstrack)

Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी वासियों को अयोध्या धाम की यात्रा कराएंगी। लोग प्रभु श्री राम का दर्शन करेंगे। संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लाकों से बस द्वारा अमेठी के लोग अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर जाएंगे। श्रवण यात्रा की तैयारिया शुरू हो गई है। यह यात्रा फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू होगी। यह यात्रा पूरी तरह से निः शुल्क रहेगी। यात्रा की जिम्मेदारी उत्थान सेवा संस्थान को दी गई है।

यात्रा के आवागमन के लिए निःशुल्क बस का इंतजाम स्मृति ईरानी की तरफ से रहेगा। यात्रा के लिए संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लाकों से बस की व्यवस्था की गई है। राम लला के दर्शन करने के इच्छुक लोगों के लिए यह व्यवस्था स्मृति ईरानी की तरफ से की गई है। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। यात्रा अयोध्या के मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह के बाद शुरू हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा श्रवण यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है। 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लाकों से बस द्वारा आम जन को श्रवण यात्रा पर भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान सभी को प्रभु श्रीराम लला का दर्शन करवाया जाएगा।

आपको बता दें कि इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के साहित्य कारों शिक्षकों एवं अन्य सामाजिक लोगों को देश की राजधानी दिल्ली की यात्रा पर ले गई थी। जहां लोगों ने संसद भवन का भ्रमण किया था। इसके पूर्व अमेठी के किसानों को उनकी आय बढ़ाने के लिए वाराणसी की यात्रा कराया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story