×

Amethi News: अमेठी में बंदर की तेरहवीं, कई गांव लोग भोज में हुए शामिल

Amethi News: जनपद अमेठी अमेठी में एक बंदर की मृत्यु हो जाने के तेरहवें दिन हिंदू धर्म के अनुसार विधि विधान से उसकी आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार किया गया।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 11 April 2024 2:16 PM GMT
Monkeys Thirteenth in Amethi, people attended the feast
X

अमेठी में बंदर की तेरहवीं, लोग भोज में हुए शामिल: Photo- Newstrack

Amethi News: यूपी के अमेठी में एक आश्चर्य जनक घटना सामने आई है। यहां एक बंदर की मृत्यु हो जाने के तेरहवें दिन हिंदू धर्म के अनुसार विधि विधान से उसकी आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं संस्कार किया गया। जिसमें कई गांव के लोग भोज में शामिल हुए। यही नहीं जब तेरह दिन पूर्व बंदर की मृत्यु हो गई थी। तब उसका अंतिम संस्कार भी विधि विधान से ग्रामीणों ने किया था।

दरअसल, ये पूरा मामला अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित पूरे भिच्छुक मिश्र का पुरवा गांव का है। जहाँ तेरह दिन पहले एक बंदर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद बंदर के शव को मनुष्य की तरह हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। तेरह दिन बीतने के बाद शुक्रवार को तेरहवीं का आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल शांति भोज का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आस पास के कई गांव के ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों द्वारा बंदर के साथ मानवता की मिसाल पेश करने की चर्चा इलाके में तेजी से हो रही है जगह-जगह लोग बंदर के साथ किए गए व्यवहार की चर्चा और सहना करते देखे जा रहे हैं।

गांव में 15 दिन पहले घायल अवस्था में आया था

ग्रामीणों रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि हमारे गांव में एक बंदर 15 दिन पहले आया था। वह गंभीर रूप से घायल था। जिसका इलाज कराया गया। इसका एक हाथ जला हुआ था जैसे विद्युत आपूर्ति की चपेट में आ गया हो। जिसका निधन 13 दिन पहले हो गया था। हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। आज बंदर के आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को पूरी ग्रामसभा ने मिलकर आयोजित किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story