×

Amethi News: युवा कांग्रेस की राहुल गांधी को चुनाव लड़ाने की मांग, समर्थन में लगाए पोस्टर

Amethi News: अमेठी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के जरिए राहुल गांधी को वायनाड के साथ अमेठी से भी उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग हो रही है।

Abhishek Mishra
Published on: 9 March 2024 1:01 PM GMT
Youth Congress demands Rahul Gandhi to contest elections, posters put up in support
X

युवा कांग्रेस की राहुल गांधी को चुनाव लड़ाने की मांग, समर्थन में लगाए पोस्टर: Photo- Newstrack

Amethi News: अमेठी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के जरिए राहुल गांधी को वायनाड के साथ अमेठी से भी उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग हो रही है। कल ही कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट जारी की गई। जिसमें राहुल को वायनाड से टिकट दिया गया था। इसके बाद अमेठी में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जगह जगह यह पोस्टर लगा दिए हैं।

'लेंगे बदला देंगे खून, भैया बिना अमेठी सून'

युवक कांग्रेस ने एक बार फिर अमेठी से राहुल गांधी को चुनाव मांग की है। पदाधिकारियों ने क्षेत्र में पोस्टर लगा दिए हैं। इस पोस्टर पर 'लेंगे बदला देंगे खून, भैया बिना अमेठी सून' लिखा हुआ है। साथ ही अमेठी युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह की तस्वीर लगी है। पोस्टर में जिलाध्यक्ष के साथ युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह, अमेठी नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रेहान खान और युवक कांग्रेस के सूरज यादव की भी तस्वीर लगी है। पोस्टर के दाहिनी ओर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे की फ़ोटो है। बाएं ओर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर है।

पदाधिकारियों ने लगाए पोस्टर

अमेठी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि राहुल गांधी को वायनाड से टिकट दिया गया है। लेकिन हम चाहते हैं वह अमेठी से भी चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि लेंगे बदला देंगे खून का अर्थ है कि हम अपने नेता के लिए खून देने के लिए भी तैयार हैं। राहुल गांधी को सरकार हर तरह से परेशान कर रही है। आगामी लोकसभा चुनावों में अमेठी युवक कांग्रेस भाजपा सरकार को केंद्र से हटाकर कांग्रेस सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। तब यह बदला पूरा होगा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने युवाओं को धोखा दिया है। सरकार ने युवाओं को 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी। किसानों पर हो रहे अत्याचार का बदला हम सरकार को हटाकर लेंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story