×

लखनऊ महोत्सव-2016: 12 दिन तक होंगे ROCKING PERFORMANCES

Newstrack
Published on: 27 Jan 2016 10:12 AM GMT
लखनऊ महोत्सव-2016: 12 दिन तक होंगे ROCKING PERFORMANCES
X

लखनऊ : राजधानी के सबसे बड़े कल्चरल इवेंट 'लखनऊ महोत्सव-2016' का आगाज आज से है। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसकी विधिवत शुरुआत करेंगे। महोत्सव 'बनता लखनऊ, संवरता लखनऊ' थीम पर बेस्ड है। ये महोत्सव 12 दिन तक चलेगा। 7 फरवरी को आखिरी इवेंट होगा। इवेंट में लखनऊ की कला, संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली, बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम परफॉर्मेंस देंगे। आज मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान अपने बेटों अमान और अयान के साथ महफिल सजाएंगे।

इंट्री गेट से ही दिखेगी लखनऊ की झलक

इस बार लखनऊ महोत्सव के इंट्री गेट पर रूमी गेट के साथ लखनऊ मेट्रो और एक्सप्रेस-वे को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

हमले की आशंका, सुरक्षा कड़ी

आतंकी हमले की आशंका के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखा है। महोत्सव से जुड़े विवादों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाये गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।

पंचायत चुनाव के कारण बढ़ी थी तारीख

वैसे तो लखनऊ महोत्सव साल के अंत में होता है पर 2015 में पंचायत चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

लखनऊ महोत्सव 2016 इवेंट्स शेड्यूल

* 27 जनवरी : अमजद अली खान का अमान और अयान के साथ सरोद वादन।

* 28 जनवरी: कॉमेडी नाइट्स फेम सुनील ग्रोवर (गुत्थी), किकू शारदा (पलक) और अली असगर (दादी) की कॉमेडी नाइट।

* 29 जनवरी: मुशायरा।

* 30 जनवरी: 'सूफी नाइट' प्रोग्राम में जावेद अली और हर्षदीप कौर का परफॉर्मेंस।

* 31 जनवरी: कवि सम्मलेन।

* 1 फरवरी: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर 'रॉक नाइट' में परफॉर्म करेंगे।

* 2 फरवरी: मीत ब्रदर्स 'पंजाबी नाइट' में परफॉर्म करेंगे।

* 3 फरवरी: 'बॉलीवुड नाइट' में सोनू निगम समां बांधेंगे।

* 4 फरवरी: 'टैलेंट ऑफ यूपी' में हर्षित सक्सेना और सचेत टंडन का प्रोग्राम होगा।

* 5 फरवरी: अवधि नाइट का आयोजन।

* 6 फरवरी: 'क्लासिकल नाइट' में पंडित जसराज और पंडित जय किशन मौजूद रहेंगे।

* 7 फरवरी: गुलाम अली एवं पंडित विश्वनाथ की महफिल सजेगी ।

स्पेशल इवेंट्स

- झूलेलाल पार्क में पतंग प्रतियोगिता (27 जनवरी से 5 फरवरी)।

- महोत्सव पंडाल मयंक रंजन में युवा महोत्सव (28 जनवरी से 6 फरवरी) ।

- राय उमा नाथ बलि ऑडिटोरियम में नाट्य समारोह (28 जनवरी से 6 फरवरी)।

- नगर निगम शूटिंग रेंज नादरगंज कानपुर नगर मजिस्ट्रेट में राइफल शूटिंग (30 और 31 जनवरी)।

- महोत्सव पंडालश्री राजेश कुमार सिंह, जिला कुश्ती एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर कुश्ती (30 और 31 जनवरी)।

- चौक से गोमती नगर तक विंटेज कार रैली (1 फरवरी)।

- गुरु जी का अखाड़ा, सदर बाजार में प्रदेश स्तर की कुश्ती (2 फरवरी)।

महोत्सव में पहली बार मिलेगी ये सुविधाएं

- पहली बार यूपी ट्रांसपोर्ट सर्विस की ओर से 100 बसों को अलग-अलग रूट पर चलाया गया है। ताकि महोत्सव स्थल तक पहुंचने में दिक्कत न आए। इसके अलावा ऑटो, टैक्सी और कैब की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

- पहली बार लखनऊ में फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा शुरू के कुछ मिनट फ्री होगी।

- टिकट के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। प्रशासन ने ई टिकट का इंतजाम किया है।

- दर्शकों की सुविधा के लिए पहली बार ले-आउट लगाया गया है, ताकि जगह की जानकारी मिले।

Newstrack

Newstrack

Next Story