×

Amroha Tazia: अमरोहा में हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, दो की मौत, कई लोगों की हालत बेहद गंभीर

Amroha Tazia News: ताज़िया के हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। कोई कुछ समझ पाता कई लोग जमीन पर गिर चुके थे। घटना की जांच। जिलाधिकारी बताया ताजिया के ऊंचाई अधिक नहीं थी, बावजूद हादसा हो गया।

Aman Kumar Singh
Published on: 29 July 2023 2:08 PM GMT (Updated on: 29 July 2023 2:45 PM GMT)
Amroha Tazia: अमरोहा में हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, दो की मौत, कई लोगों की हालत बेहद गंभीर
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Amroha Tazia News: यूपी के अमरोहा जिले में शनिवार (29 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया। कर्बला ले जाया जा रहा ताजिया बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसे में जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते ताजिया धू-धूकर जलने लगा। कई तजियेदार इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में करीब 52 लोगों के घायल होने की सूचना है। गंभीर हालत में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। शेष का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

कुछ घायलों को अमरोहा के जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि कुछ गंभीर घायलों को मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादसा अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में हुआ है।

ताजिये के ऊपर लगे लाउडस्पीकर से हुआ हादसा !

मुहर्रम के मौके पर ताज़िया ले जाने के दौरान हुए हादसे पर अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी (Amroha DM Rajesh Kumar Tyagi) ने मीडिया को बताया कि, 'प्रारंभिक जांच में ऐसी बात की आशंका है कि ताजिये के ऊपर लगे लाउडस्पीकर और ऊपर जा रही हाईटेंशन लाइन के बीच मैग्नेटिक फील्ड क्रिएट होने की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि, अभी ये प्राथमिक जांच में आशंका सामने आया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असल वजह साफ हो पाएगी।'

एंबुलेंस और अग्निशमन दस्ते को भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर एंबुलेंस और अग्निशमन दस्ते को भेजा गया। आग को बुझाने के क्रम में घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज चल रहा है।
ताजिया और हाईटेंशन लाइन में काफी अंतर, फिर कैसे करंट?

अमरोहा के सभी आला अधिकारी, पुलिस प्रशासन से जुड़े अफसर मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने बताया कि, घटना के समय कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब गांव में हालात पूरी तरह सामान्य हैं। पुलिस जांच जारी है। जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने बताया कि 'ताजिया की ऊंचाई अधिक नहीं थी। परंपरागत तरीके से गाजी का जुलूस निकाला जा रहा था। हाईटेंशन लाइन की ऊंचाई भी काफी ऊपर थी। ऐसे में करंट कैसे नीचे उतरा इसी की जांच जारी है'।
करंट कैसे उतरा नीचे, ये रहस्य बना

यही बात ग्रामीण भी कह रहे हैं। ताजिए की ऊंचाई अधिक नहीं थी। ताजिया ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखकर कर्बला के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही एक ट्रांसफार्मर था। लेकिन, उस समय उसमें बिजली नहीं आ रही थी। बिजली का करंट हाईटेंशन लाइन से नीचे कैसे उतरा, ये रहस्य बना हुआ है। पुलिस भी इसी की जांच में जुटी है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story