×

Amroha News: सिपाही ने गोली मार कर की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर लगाया स्टेटस

Amroha News: चुनावी ड्यूटी पर जा रहे सिपाही ने सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाया।

Sudhir Goyal
Published on: 3 May 2024 4:50 PM GMT (Updated on: 3 May 2024 6:05 PM GMT)
Amroha News
X

Amroha News (Pic: Social Media) 

Amroha News: चुनाव ड्यूटी करने जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही तैयब खान ने अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिपाही तैयब खान लोकसभा चुनाव में लगाई गई ड्यूटी के लिए जा रहे थे। मृतक सिपाही अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के कस्बा जोया का निवासी था। फिलहाल तैयब बागपत में तैनात था। आज शाम सिपाही ने अपनी सरकारी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही आत्महत्या करने की वजह भी ज्ञात करने की कोशिश की जा रही है।

आत्महत्या करने से पहले लगाया स्टेटस

आत्महत्या करने से पहले सिपाही ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। स्टेटस में उसने लिखा कि "जो मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए माफ करना, उसे मेरी बुजदिली मत समझना, बस इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। कृत्य करने की माफी मांगते हुए स्टेटस लगाने के बाद सिपाही ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अभी तक मामले के पीछे का कारण ज्ञात कर सकी है। मामले में जांच जारी है। आत्महत्या करने का मैसेज देख लोग दंग रह गए। उसके चाहने वालों ने उससे बात करके परेशानी का कारण जानने की कोशिश भी की। मगर तब तक तैयब आत्महत्या कर चुका था।

एएसपी ने दी जानकारी

एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने अमरोहा पुलिस से वार्ता की। इस वार्ता में उन्होंन पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की। सिपाही की आत्महत्या के मामले में एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सिपाही तैय्यब अली लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी थी। सिपाही तैयब ड्यूटी के लिए संभल गया था। इसी दौरान अमरोहा में उसने अपने सरकारी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की आगे जांच की जा रही है। पहली नजर में आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जल्द ही सही कारण का पता लगाएगी।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story