×

Aligarh News: वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर एएमयू के डेली वेजर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे

Aligarh News: डेली वेजर कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से धरना चलेगा। वहीं मौके पर डॉक्टर की टीम पहुंच गई और उन्होंने कहा कि मामले को लेकर विश्वविद्यालय अथॉरिटी से बातचीत जारी है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 12 March 2023 3:23 AM GMT
X

धरने पर बैठे कर्मचारी (फोटों: सोशल मीडिया)

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गैर शिक्षण कर्मचारी अपने दैनिक वेतन की बढ़ोतरी और नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। देर रात डेली वेजर कर्मचारी सेंटिनरी गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डेली वेजर कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से धरना चलेगा।

वहीं मौके पर डॉक्टर की टीम पहुंच गई और उन्होंने कहा कि मामले को लेकर विश्वविद्यालय अथॉरिटी से बातचीत जारी है। शनिवार देर शाम डेली वेजर कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया. पिछले 5 सालों से डेली वेजर कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ी। वही 2 महीने पहले सैलरी को लेकर दिक्कत भी आई थी।डेली वेजर कर्मचारी 17 साल से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें रेगुलर नहीं किया गया। न ही वेतन में कोई बढ़ोत्तरी की गई।

डेली वेजर कर्मचारियों का कहना है कि जब संविदा टीचर, गेस्ट फैकल्टी के टीचर , छात्रों की फीस, साइकिल स्टैंड का किराया बढ़ सकता है तो डेली वेजर कर्मचारी का मानदेय क्यों नहीं बढ़ सकता। विश्वविद्यालय में लगभग तीन हजार डेली वेजर कर्मचारी काम करते हैं। जो अब अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठ गए हैं कर्मचारियों का कहना है कि वह आगे अपने फैमिली और बच्चों को भी प्रदर्शन में शामिल करेंगे। डेली वेजर कर्मचारियों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होती है तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

डेली वेजर कर्मी एजाज ने बताया पिछले 5 सालों से सैलरी बढ़ी नहीं है, जबकि शिक्षकों , संविदा शिक्षकों, साइकिल स्टैंड, छात्रों की फीस बढ़ रही है तो डेली वेजर कर्मियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है।यह लेबर लॉ के भी खिलाफ है। नियम यह है कि हर 6 महीने पर सैलरी रिवाइव की जाए. डेली वेजर कर्मियों में 70 लोगो को रेगुलर करने की लिस्ट गई। लेकिन आज तक नहीं हुआ.जब कि 17 साल से एक ही पोस्ट पर काम कर रहे है। एएमयू प्रशासन पिछले ढाई महीने से सिर्फ तारीख पे तारीख दे रहा है।

लेकिन अब हमें रिजल्ट चाहिए। प्रोक्टर मोहम्मद वसीम ने बताया टेंपरेरी कर्मचारी कि कुछ डिमांड है कुछ कर्मचारियों की कुलपति से मीटिंग हुई है कुलपति ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्या दूर करेंगे लेकिन कर्मचारी लीडर गायब हो गए हैं अथॉरिटी के साथ डायलॉग चल रहा है डेली वेजर कर्मचारियों का प्रदर्शन गलत है। उन्होंने बताया कि इनके कुछ टेक्निकल मसले हैं जिन को हल करने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग प्रेशर टेक्निक अपनाकर नेतागिरी कर रहे हैं जबकि बातचीत का रास्ता खुला है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story