×

यूपी : अमूल डेरी केे डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या, लूट लिए 8 लाख रुपए

यूपी के नोएडा में सेक्टर-1 टकसाल रोड पर दिनदहाड़े शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट के दौरान अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या कर दी।

tiwarishalini
Published on: 16 Sep 2017 1:56 PM GMT
यूपी : अमूल डेरी केे डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या, लूट लिए 8 लाख रुपए
X
यूपी : अमूल डेरी केे डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या, लूट लिए 8 लाख रुपए

नोएडा : यूपी के नोएडा में सेक्टर-1 टकसाल रोड पर दिनदहाड़े शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट के दौरान अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी जब पीड़ित ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। मौके से गुजर रहे राहगीर जब घटनास्थल की तरफ दौड़े तो बदमाश बैग लूटकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। बैग में 8 लाख रुपए की नकदी थी। जिसे डिस्ट्रीब्यूटर सेक्टर 1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर घायल को लेकर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद डिस्ट्रीब्यूटर को मृत घोषित कर दिया।

क्या है मामला ?

एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार सिंह(60) अशोक नगर दिल्ली में परिवार के साथ रहते थे। उनकी अशोक नगर में मदर डेरी थी। वह अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। शनिवार दोपहर 3:30 बजे वह बैग में 08 लाख रुपए लेकर बाइक से सेक्टर1 स्थित बैंक में जमा कराने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें .... Video: योगी राज में पुलिस के इकबाल को चुनौती, दिनदहाड़े 10 लाख की लूट

जब वह सेक्टर-1 बी 37 टकसाल रोड पर पहुंचे तो एक पैशन प्रो बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने राजकुमार से बैग छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर बदमाश ने उनकी छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही वह बैग पकड़े-पकड़े ही बाइक समेत सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें .... UP पुलिस के हाथ लगा बड़ा लूटेरा, बदमाश के नाम था 10 हजार का इनाम

बैग नहीं छोड़ने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। शोर शराबा सुन मौके पर मौजूद लोगों को अपनी ओर आता देख बदमाश 8 लाख की नकदी से भरे बैग को छीनकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे बैठा बदमाश बिना हेलमेट के था।

सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस

-एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

-घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story