×

VIDEO में देखें कैसे महिला कांस्टेबल ने मनचलों को मुर्गा बनाकर की धुलाई

पिछले कई दिनों से शामली में छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत दिनोदिन बढ़ती जा रही है। जिसके बाद से ही मनचलों पर फिर से नकेल कसना शुरू कर दिया है। नगर के कॉलेजों-स्कूलों के आसपास मंडराने वाले मजनुओं और बाइक से अकारण घूम रहे संदिग्ध युवकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। इसके लिए सीओ सिटी ने महिला और पुरुष पुलिस की एक टीम बनाई। टीम ने ऑपरेशन मजनू अभियान चलाकर शोहदों को सबक सिखाया।

priyankajoshi
Published on: 5 Oct 2017 11:01 AM GMT
VIDEO में देखें कैसे महिला कांस्टेबल ने मनचलों को मुर्गा बनाकर की धुलाई
X

शामली: पिछले कई दिनों से शामली में छेड़छाड़ की घटनाओं की शिकायत दिनोदिन बढ़ती जा रही है। जिसके बाद से ही मनचलों पर फिर से नकेल कसना शुरू कर दिया है। नगर के कॉलेजों-स्कूलों के आसपास मंडराने वाले मजनुओं और बाइक से अकारण घूम रहे संदिग्ध युवकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। इसके लिए सीओ सिटी ने महिला और पुरुष पुलिस की एक टीम बनाई। टीम ने ऑपरेशन मजनू अभियान चलाकर शोहदों को सबक सिखाया।

बता दें कि बुधवार को मनचलो द्वारा छात्रा की पिटाई किए जाने की शिकायत पर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए।

गठित महिला-पुरुष सिपाहियों की टीम

सीओ ने नगर कोतवाली और थाना आदर्श मंडी में तैनात महिला और पुरुष सिपाहियों की एक टीम का गठन किया। टीम में महिला और एक पुरुष दारोगा को शामिल किया गया। इस टीम ने नगर की मिल रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान महिला कॉलेज के पास मंडराने वाले कई मजनुओं की महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर खबर ली।

शोहदों में मचा हड़कंप

महिला पुलिस ने मनचलों को जमकर धुना। महिला कांस्टेबल ने कॉलेजो, कोचिंग सेंट्रो ओर सड़कों पर चलने वाली लड़कियों पर कमेंट्स करने वाले मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया है। महिला कांस्टेबल ने सादा वर्दी में अभियान चलाकर मनचलों की पिटाई की। वहीं मनचले महिला कांस्टेबल से पैर पकड़कर अपने को छोड़ने की गुहार लगाते रहे है। मनचलों सड़को पर, रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर आदि जगह महिला कांस्टेबल ने ये अभियान चलाकर मनचलों को मुर्गा भी बनाया है और थप्पड़ भी बरसाए। फिर बाद में पुलिस ने सभी मनचलों को हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस के इस अभियान से अकारण बाइक पर घूमने वाले शोहदों में हड़कंप मचा रहा।

चेतावनी देकर छोड़ा

नगर कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि कॉलेजों और स्कूलों के पास घूमने वाले मजनुओं की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। कई युवकों को पुलिस टीम ने पकड़ा और बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story