×

पिता की जयंती पर दो बेटियों का संग्राम: कृष्णा, पल्लवी हिरासत में, अनुप्रिया का 'मिशन 2024'

पिता की जयंती पर दो बेटियों का संग्राम: पिता की जयंती एक ही जगह (इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान) में मनाने को लेकर दोनों बहनों अनुप्रिया पटेल और पल्लवी पटेल के बीच यह विवाद काफी गहरा गया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 2 July 2022 1:25 PM GMT (Updated on: 2 July 2022 1:36 PM GMT)
Sonelal Patel Anniversary
X

Sonelal Patel Anniversary(Photo Credit: Newstrack)

Sonelal Patel Anniversary: अपना दल (Apna Dal) के संस्थापक सोनेलाल पटेल (sonelal patel birth anniversary) की 73वीं जयंती पर यूपी की राजधानी में जमकर सियासी बवाल देखने को मिला। एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Union Minister Anupriya Patel) और उनके पति कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल अपने नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोनेलाल पटेल (sonelal patel) को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे तो वहीं उनकी बड़ी बहन और मां सड़क पर संघर्ष करती दिखाईं दी। उनके साथ सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर (SubhaSP President OP Rajbhar) और केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) भी मौजूद रहे। अनुप्रिया पटेल के साथ आज मंच पर उनकी छोटी बहन अमन पटेल भी नजर आईं।

Anupriya Patel on Sonelal Patel Anniversary (Photo: Newstrack Ashutosh Tripathi)

ता की जयंती एक ही जगह (इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान) में मनाने को लेकर दोनों बहनों के बीच यह विवाद काफी गहरा गया। दोनों तरफ से वार पटलवार किए गए। अपना दल एस को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम की अनुमति थी तो वहीं पलल्वी पटेल भी वहीं जयंती मनाना चाह रहीं थी। लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दिया। जिसके बाद आज पल्लवी पटेल अपनी मां कृष्णा पटेल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुप्रिया पटेल और उनके पति पर जोदरदार हमला बोला।

इसके साथ ही योगी सरकार पर भी बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पल्लवी पटेल, उनकी मां अपने नेताओं के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम करने पर अड़ी रहीं। जैसे ही वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आगे बढ़ी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके साथ ओम प्रकाश राजभर और केशवदेव मौर्य को भी हिरासत में लिया गया है।

Anupriya Patel on Sonelal Patel Anniversary (Photo: Newstrack Ashutosh Tripathi)

पल्लवी पटेल पर आशीष का हमला

अपना दल एस (Apna Dal S) के कार्यवाहक अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर आरोप लगाया है कि वह कार्यक्रम में विवाद पैदा करने की नियति से यह सब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का कार्यक्रम पहले से ही तय था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। इसके बाद पल्लवी पटेल ने भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम करने की ठान लिया।

उन्होंने कहा इससे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो सकता था जो पल्लवी पटेल चाहती थी। आशीष पटेल ने कहा कि उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह शांति पूर्वक अपने नेता की जयंती मनाए। क्योंकि घर के लोग ही इसमें खलल डालना चहाते हैं। आशीष पटेल ने अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल से अपील की है वह घर की बड़ी बुजुर्ग हैं उन्हें परिवार को एक साथ रखकर आगे चलना चाहिए।

Anupriya Patel on Sonelal Patel Anniversary (Photo: Newstrack Ashutosh Tripathi)

अनुप्रिया ने दिया 2024 का मंत्र

परिवार के झगड़े से इतर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने पिता की 73वीं जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया और अपनी पार्टी के बढ़ते कदम को कार्यकर्ताओं की जीत बताया। अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस पार्टी को उनके पिता ने अपने खून पसीने से सींचा था आज वह उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया है।

Anupriya Patel on Sonelal Patel Anniversary (Photo: Newstrack Ashutosh Tripathi)

उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य तक उनकी पार्टी का प्रतिनिधित्व है। यह हम सबके के संघर्षों की जीत है। उन्होंने कहा कि सोनेलाल पटेल ने जो सपना दिया था और वह साकार हो रहा है। उन्होंने पार्टी नेताओं और प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि अब 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट जाइए। क्योंकि इस बार और बड़ा लक्ष्य लेकर हमें आगे बढ़ना है। अनुप्रिया ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि अब पूरे उत्तर प्रदेश में अपना दल एस को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक अपनी ताकत बढ़ानी है। इसके लिए सभी के प्रयास की जरुरत है 2024 के चुनाव से पहले हमें एक-एक गांव तक पहुंचना है जिससे लोकसभा चुनाव में पार्टी का और विस्तार हो सके।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story