Anushka-Virat Video: अध्यात्म में सराबोर अनुष्का-विराट ने वृंदावन में प्रेमानन्द गोविन्द शरणजी महाराज से लिया आर्शीवाद, देखें वीडियो

Anushka-Virat in Vrindavan: भारत का स्टार कपल विरूष्का (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा) बीते दिनों भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वंदावन में हैं। उनके साथ में उनकी बेटी वामिका भी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Jan 2023 10:16 AM GMT
X

वृंदावन में प्रेमानन्द गोविन्द महाराज की शरण में अनुष्का और विराट (सोशल मीडिया)

Anushka-Virat in Vrindavan: भारत का स्टार कपल विरूष्का (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा) इन दिनों भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वंदावन में हैं। साथ में उनकी बेटी वामिका भी है। दोनों बुधवार को ही दुबई से नए साल का जश्न मनाकर वृंदावन पहुंचे थे। विराट और अनुष्का प्रेमानन्द गोविन्द शरणजी महाराज के आश्रम दर्शन करने भी गए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीर और वीडियो में वामिका अनुष्का शर्मा की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।

वृंदावन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और एवं उनकी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा हाथ जोड़े हुए जमीन पर बैठे हुए हैं। अनुष्का ने बेटी को गोद में लिया हुआ है। एक सेवादार ने महाराज का परिचय दोनों से करवाया। परिचय के बाद उन्होंने आशीर्वाद दिया। फिर सेवादार कहता है- 'अब आप जा सकते हैं क्यूंकि और लोग भी हैं।

वायरल वीडियो में अनुष्का ने ब्लैक कलर की जैकेट के साथ व्हाइट कैप लगाई हुई है और विराट खाकी रंग की जैकेट और ब्लैक कैप में नजर आ रहे हैं। बेटी वामिका ने व्हाइट और पिंक कपड़े पहने हुए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी खुशी प्रकट कर रहे है।

वृंदावन में नीम करोली के समाधि के दर्शन

इससे पहले स्टार कपल ने वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के समाधि के दर्शन किए और ध्यान लगाया। उन्हें प्रसाद के रूप में कंबल मिला। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। बताया जाता है कि दोनों बाबा नीम करोली महाराज के प्रति काफी श्रद्धा रखते हैं। दोनों की वृंदावन विजिट काफी गोपनीय रही।

बता दें कि नवंबर 2022 में विराट और अनुष्का उत्तराखंड के नैनीताल घूमने गए थे। कपल ने वहां भी नैनीताल के प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेका था। इस दौरान दोनों ने कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महराज के दर्शन भी किए थे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story