×

Lucknow News: आयकर न्यायाधिकरण बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित, इनको मिली जिम्मेदारी

Lucknow News: Lucknow News: आयकर न्यायाधिकरण बार एसोसिएशन लखनऊ के वर्ष 2023-2026 के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। इसके तहत पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गयी है।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 4 March 2023 10:43 AM GMT (Updated on: 4 March 2023 11:04 AM GMT)
Lucknow News
X

आयकर न्यायधिकरण बार एसोसिएशन के पदाधिकारी 

Lucknow News: आयकर न्यायाधिकरण बार एसोसिेशन लखनऊ के वर्ष 2023-2026 के लिए नये पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गयी है। इसमें एपी सिन्हा एडवोकेट को आयकर न्यायधिकरण बार एसोसिएशन लखनऊ का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, शैलेंद्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इसे लेकर पदाधिकारियों ने हर्ष मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। अध्यक्ष एपी सिन्हा ने कहा कि संगठन ने उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभायेंगे। उन्होनें कहा कि एसोसिएशन से जु़ड़े अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने का काम किया जायेगा।

गुरुवार को आयोजित एजीएम (वार्षिक सामान्य सभा) में 2023-2026 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें उपाध्यक्ष प्रदीप कपूर एफसीए, सचिव शुभम रस्तोगी एफसीए और शैलेंद्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी। वित्तीय वर्ष की कार्य योजनाओं के विषय में चर्चा भी हुई।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story