×

अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉन्च

Mayank Sharma
Published on: 20 Jan 2020 3:13 PM GMT (Updated on: 19 May 2021 10:12 AM GMT)
अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉन्च
X

मुंबई। अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक पोर्टल अब हिंदी भाषी क्षेत्रों से आगे बढ़ते हुए सम्पूर्ण भारत में अपनी पाँव पसार रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखण्ड इत्यादि से आगे बढ़ते हुए, हम अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक पहुँच चुके हैं। पिछले वर्ष के जाते जाते दिसंबर माह में हम यहाँ तक पहुँच चुके थे।

नया साल - नया कलेवर - नया तेवर

नए साल के प्रारब्ध के साथ हमने यहाँ अपनी जड़ें जमा ली हैं । अब मुंबई चूँकि देश की आर्थिक राजधानी है, तो यहाँ पहुँचने के साथ हमारे कलेवर और तेवर में भी फर्क आना लाजमी है। न्यूज़ट्रैक के बदलते कलेवर और तेवर को आप सभी पाठकों ने नोट किया ही होगा। अपना भारत के बदलाव को भी आप पिछले कुछ अंकों से महसूस कर रहे होंगे। अब राजनीति के साथ साथ बिज़नेस एवं सोशल बिज़नेस जैसे आयामों को भी हम छूने जा रहे हैं। बिज़नेस इवेंट्स एवं अन्य आयोजनों पर भी हमारी नजर रहेगी। इसी क्रम में अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक ने मुंबई में एक बिज़नेस इवेंट का आयोजन भी किया। यह आयोजन ईएसपीएस कैपिटल के साथ मिलकर किया गया।

मुंबई के पार्ले इंटरनैशनल होटल में ईएसपीएस कैपिटल के साथ मिलकर आयोजित किया सेमीनार

ईएसपीएस कैपिटल इस आयोजन का नॉलेज पार्टनर रहा, जबकि अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक इस आयोजन में मीडिया पार्टनर रहे। यह आयोजन शेयर मार्केट से सम्बंधित एक जागरूकता सेमीनार था। सेमीनार का विषय "बेसिक्स ऑफ़ ऑप्शंस ट्रेडिंग" था। यह आयोजन सबअर्बन मुंबई में विले पार्ले स्थित पार्ले इंटरनैशनल होटल में आयोजित किया गया। सौ से अधिक शेयर मार्केट में दिलचस्पी रखने वाले प्रतिभागियों ने इस सेमिनार में हिस्सा लिया।

"बेसिक्स ऑफ़ ऑप्शंस ट्रेडिंग" सेमीनार के प्रमुख वक्ता सन्देश नांदोडे थे। सन्देश नांदोडे घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों के क्षेत्र पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे हैं। सन्देश एक सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट हैं और उन्होंने सौ से अधिक इस प्रकार के सेमिनारों का नेतृत्व किया है। ईएसपीएस कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड शेयर मार्केट के कुछ युवा प्रोफेशनल्स द्वारा चलाई जा रही एक ब्रोकिंग फर्म है। जिसका नेतृत्व अशोक कुमार सिंह एवं अन्य कुछ युवा प्रोफेशनल्स कर रहे हैं। ईएसपीएस कैपिटल – ब्रोकिंग, म्यूच्यूअल फंड्स, लोन्स एवं सभी प्रकार की इंश्योरेंस सेवाओं के लिए अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

ईएसपीएस कैपिटल के निदेशक, अशोक कुमार सिंह ने अपना भारत परिवार को धन्यवाद कहा

ईएसपीएस कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार सिंह ने इस आयोजन में सहयोग के लिए अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक पोर्टल को धन्यवाद दिया। अशोक कुमार सिंह ने कहा, हम आने वाले समय में भी और बहुत सी ईवेंट्स करने जा रहे हैं, जिनके लिए हम आगे भी अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक परिवार से ऐसा ही सहयोग चाहेंगे। शेयर मार्केट के आलावा अशोक कुमार सिंह एसएमई एवं कृषि क्षेत्र में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं और आगे आने वाले समय में वे शेयर मार्केट के साथ साथ एसएमई एवं कृषि क्षेत्र से सम्बंधित आयोजनों की भी योजना बना रहे हैं।

पढ़ेगा भारत, तभी बढ़ेगा अपना भारत

इस प्रकार अपना भारत एवं न्यूज़ट्रैक परिवार मुंबई एवं पश्चिमी भारत में अपने नेटवर्क को फैला रहा है। मुंबई ब्यूरो से एक अंक पूर्व हमने जापान में रह रही भारतीय महिला नूपुर तिवारी के सोशल बिज़नेस पर स्टोरी की थी। इस अंक में हम आपको बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई एवं स्टार्टअप्स एक्सचेंज के प्रमुख अजय ठाकुर से रूबरू करवा रहे हैं। अगले अंक में आप दिवेज मेहता की कहानी पढ़ेंगे जो भारतीय जेलों में रह रहे कैदियों के सशक्तिकरण पर कार्य करते हुए एक नए उद्यम मॉडल के साथ आपके सामने होंगे। ऐसा ही बहुत कुछ दिलचस्प, हटकर और उपयोगी आपको आने वाले समय में पढ़ने वाले को मिलता रहेगा। बस पढ़ते रहिये, चलते रहिये और बढ़ते रहिये हमारे साथ। क्योंकि पढ़ेगा भारत, तभी बढ़ेगा अपना भारत।

मयंक शर्मा, ब्यूरो चीफ, मुंबई - महाराष्ट्र

Mayank Sharma

Mayank Sharma

Next Story