×

गांव की बहू का बनाया ऐप करा रहा निर्धन कन्याओं का विवाह, जानें कैसे

shalini
Published on: 21 Jun 2018 7:53 AM GMT
गांव की बहू का बनाया ऐप करा रहा निर्धन कन्याओं का विवाह, जानें कैसे
X

सहारनपुर: सहारनपुर जनपद में इन दिनों एक इंजीनियर बहू चर्चा का विषय बनी हुई है। इस इंजीनियर बहू ने एक ऐप बनाकर गांव की पूरी जानकारी इसमें डाल दी थी। वहीं अब उसने एक ऐसा ऐप बनाया है जो निर्धन कन्याओं का विवाह कराने में बेहद ही मददगार साबित हो रहा है।

नैनखेड़ी गांव का ऐप गांव के विकास कार्यों में तो अहम भूमिका निभा ही रहा है मगर अब इसके माध्यम से गांव की निर्धन कन्याओं की शादी के लिए मदद भी की जा रही है। इस ऐप पर शादी के कार्ड के साथ खाता नंबर या पेटीएम प्रसारित कर मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। इसके साथ ही दान करने वालों के नाम भी ऐप पर प्रसारित किए जाते है।

नैनखेड़ी गांव की रहने वाली इंजीनियर बहू अनु पंवार ने ऐप के माध्यम से नई मुहिम शुरू की है। इससे गांव की निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए बाहर रह रहे लोग भी मदद कर रहे है। इसके साथ ही इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ऐप पर एक सर्वे बटन दिया गया है ताकि लोग एक मत बनाकर आगे का प्रशस्त कर सके।

अनु पंवार ने बताया कि गांव से बाहर रह रहे लोग शादी में नही पहुंच पाते जिस कारण कन्यादान भी नही कर पाते। अब बाहर रह रहे व्यक्ति को ऐप के माध्यम से शादी के बारे में सूचित किया जाएगा और मदद करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में सोमवार को राजकुमार की लड़की की शादी थी। जिसमें बाहर नौकरी कर रहे लोग नही आ पाए लेकिन ऐप के माध्यम से बेटी को अपनी तरफ से कई लोगों ने दान किया। जिससे बेटी के बाप को काफी मदद मिली।

shalini

shalini

Next Story