×

अर्मेनिया के राष्ट्रपति ने कुछ इस अंदाज में किया ताजमहल का दीदार, कहा- 'वाह ताज'

priyankajoshi
Published on: 4 Nov 2017 9:07 AM GMT
अर्मेनिया के राष्ट्रपति ने कुछ इस अंदाज में किया ताजमहल का दीदार, कहा- वाह ताज
X

आगरा: ताजमहल को दुनियाभर से लेग देखने के लिए आते है। शनिवार (4 अक्टूबर) को अर्मेनिया के राष्ट्रपति ने ताजमहल का दीदार किया। वे ताजमहल पर करीब 45 मिनट तक रुके और ताज की नक्काशी को निहारते रहे। उनके दौरे के चलते 2 घंटे तक आम पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा।

आर्मेनियन के राष्ट्रपति सर्ज सर्गश्यान सुबह करीब 11 बजे अपने काफिले के साथ ताजमहल के पूर्वी गेट पहुंचे। जहां से उन्होंने आवास विकास प्रधिकरण की गाड़ियों द्वारा ताजमहल के पूर्वी गेट के अंदर प्रवेश किया। इन्होंने ताजमहल की नक्काशी और उसकी सुंदरता की तारीफ की।

जीवन का यादगार लम्हा रहा

आर्मेनिया के राष्ट्रपति भी ‘वाह ताज’ कहने से नहीं चूके। इस दौरान उन्होंने ताज के साए में कई फोटो खिंचाकर इस लम्हें को कैद कर लिया। उनका कहना था कि ताजमहल के पास बिताया गया समय उनके जीवन का यादगार लम्हा रहा।

क्या कहना है पर्यटकों का?

इस दौरान करीब 2 घंटे के लिए आम सैलानियों के लिए ताजमहल में प्रवेश बंद कर दिया गया था जिससे सैलानियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं ताजमहल के पर्यटकों का कहना है कि सुबह 9 बजे से आए थे। वीआईपी मूवमेंट के दौरान इस तरह की दिक्कतें आती हैं जिसे प्रशासन को दूर करना चाहिए। शनिवार को ताजमहल पर आने वाले लोगों की भीड़ अच्छी खासी थी।

आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story