×

ARO/RO Paper Leak: पेपर लीक मास्टरमाइंड बोला- सिपाही ने व्हाट्सएप पर किया था वायरल

ARO/RO Paper Leak: पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव नयन ने पुलिस को बताया कि एक सिपाही ने पेपर की कॉपी को व्हाट्सएप पर वायरल किया था। सिपाही वाराणसी जेल में तैनात है।

Seema Pal
Report Seema Pal
Published on: 9 April 2024 11:13 AM GMT
ARO/RO Paper Leak: पेपर लीक मास्टरमाइंड बोला- सिपाही ने व्हाट्सएप पर किया था वायरल
X

ARO-RO Leak Case: समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी के पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। व्हाट्सअप पर पेपर वायरल करने वाले सिपाही का खुलासा हो गया है। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन ने खुद सिपाही का नाम कबूला है। उसने बताया कि वाराणसी जेल में तैनात सिपाही ने पेपर की कॉपी को कई लोगों को भेजा था। इसके बाद ही पेपर वायरल हुआ।

सुभाष ने राजीव को दिया था पेपर

11 फरवरी को RO/ARO भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के कुछ मिनट पहले ही पेपर लीक हो गया था। इस संबंध में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का पेपर लीक कराने वाला मास्टरमाइंड राजीव नयन से पुलिस पूछताछ कर रही है। राजीन नयन ने पुलिस को बताया कि उसे पेपर बिहार के मधुबन के रहने वाले सुभाष प्रकाश ने 10 फरवरी को दिया था। आगे राजीव ने बताया कि सुभाष को पेपर की कॉपी बिहार के ही कोचिंग संचालक ने 9 फरवरी को दिया था।

सिपाही ने व्हाट्सएप पर शेयर किया था पेपर

पेपर लीक मास्टरमाइंड राजीव नयन ने बताया कि उसने अपने स्टूडेंट्स को नैनी के आरोग्यम असप्ताल में पेपर रटवाएं थे। इसके बाद एआरओ/आरओ की परीक्षा का ही एक और पेपर गैंग से जुड़े शरद को मिला था। शरद ने उस पेपर की कॉपी वाराणसी जेल में तैनात एक सिपाही को दिया था। सिपाही द्वारा ही पेपर कई लोगों तक शेयर किया गया। राजीव नयन से पूछताछ के बाद अब पुलिस पेपर लीक मामले से जुड़े सुभाष प्रकाश और डॉ शरद की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। राजीव द्वारा दिए गए बयानों का सत्यापन होते ही पुलिस इन दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

STF कर रही पेपर लीक की छानबीन

दरअसल, 15 मार्च को यूपी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामले में पुलिस ने दो आरोपी अरुण कुमार सिंह और सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ के बाद ही पुलिस को यह जानकारी हुई थी कि एआरओ/आरओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने में भी राजीव नयन मिश्र का हाथ था। तब से पुलिस पेपर लीक सरगना राजीव नयन से दोनों पेपर लीक मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस हिरासत में राजीव नयन ने अब तक कई खुलासे किए हैं। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स STF इस मामले में छानबीन कर रही है।

Seema Pal

Seema Pal

Content Writer

Seema Pal is a Journalist and former Anchor. As Author, She is produced a good content. She has 4 years of experience in Media as news writer. Along with entertaining, She has a good grip in politics

Next Story