PCS Transfer: अपर निदेशक सूचना बने अरविंद कुमार मिश्रा, यूपी में नौ पीसीएस अफसरों का तबादला

PCS Transfer: नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी फर्रूखाबाद अरविंद कुमार मिश्रा को अपर निदेशक सूचना के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Newstrack Network
Published on: 22 July 2025 3:47 PM IST
UP PCS Transfer
X

UP PCS Transfer

PCS Transfer: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। इस फेरबदल में नौ पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी फर्रूखाबाद अरविंद कुमार मिश्रा को अपर निदेशक सूचना के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज विनोद कुमार गौड़ को मुख्य विकास अधिकारी फर्रूखाबाद के पद पर भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहीं डॉ. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भेजा गया है।

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बहराइच गौरव रंजन श्रीवास्तव को उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज के पद का कार्यभार सौंपा गया है। अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ अमित कुमार द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बहराइच में नई तैनाती दी गयी है। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) औरैया महेंद्र पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ में स्थानांतरित किया गया है।


उप निदेशक मण्डी परिषद लखनऊ अविनाश चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) औरैया के पद पर भेजा गया है। उपजिलाधिकारी मुरादाबाद नरेंद्र सिंह को उप निदेशक मण्डी परिषद लखनऊ के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं संयुक्त निदेशक बाल पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ के साथ ही उप सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहीं गरिमा स्वरूप को विशेष कार्याधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के पद का कार्यभार सौंपा गया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story